MacOS Sonoma: Apple ने हाल ही में अपने macOS का लेटेस्ट वर्जन Sonoma नाम से जारी कर दिया है। इसे macOS 14 भी कहा जा रहा है, OS के लेटेस्ट वर्जन की घोषणा इस साल जून में आयोजित Apple के WWDC के दौरान की गई थी। तब से, यूजर्स OS के बिल्कुल नए वर्जन को यूज करने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। macOS Sonoma कई महीनों से बीटा टेस्टिंग मोड में है और अब इस अपडेट को कंपनी ने जारी कर दिया है। हालांकि, सभी डिवाइस को ये नया अपडेट नहीं मिलेगा। सबसे पहले जानते हैं किसे मिलेगा ये अपडेट।
केवल इन Apple डिवाइस पर चलेगा macOS Sonoma
कंपनी का कहना है कि 2018 या उसके बाद का मैकबुक एयर, 2018 या उसके बाद का मैकबुक प्रो, 2018 या उसके बाद का मैक मिनी, 2019 या उसके बाद का मैक प्रो, 2019 या उसके बाद का iMac,2017 या उसके बाद का iMac प्रो, मैक स्टूडियो 2022 या उसके बाद के मॉडल्स पर ही macOS Sonoma रन करेगा। अगर आपका डिवाइस भी इस लिस्ट में नहीं है तो इसका मतलब यह है कि अब आपके डिवाइस को कोई भी नया अपडेट नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें : क्या आपके Apple iPhone 15 में भी आ रही है ये समस्या? यूजर कर रहे हैं शिकायत
MacOS सोनोमा को कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें?
यदि आपका मैक मैकओएस सोनोमा रन करने के लिए एलिजिबल है, तो अपग्रेड करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सिस्टम सेटिंग्स पर जाएं
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग्स ऐप पर जाएं। आप मेनू बार में Apple लोगो पर क्लिक करके और सिस्टम सेटिंग्स को चुनकर या अपने Mac के डॉक में कॉग आइकन पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं।
सॉफ़्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें
सिस्टम सेटिंग्स में आने के बाद फिर सॉफ़्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें। ऍप को अपडेट सर्च करने के लिए कुछ समय दें। यदि आपका Mac macOS Sonoma पर चल सकता है, तो आपको सॉफ़्टवेयर अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देगा। जिसके बाद आप इसे अपग्रेड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
55 mins agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
3 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
4 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
8 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines