हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

M3 vs M3 Pro vs M3 Max: तीनों में से कौन-सा Apple MacBook Pro आपके लिए बेस्ट? फटाफट देखें

M3 vs M3 Pro vs M3 Max: आपके लिए कौन सा मैकबुक प्रो खरीदना सही रहेगा? क्या आपको 1,69,900 रुपये से शुरू होने वाले MacBook Pro के साथ जाना चाहिए या 7,19,900 रुपये वाला टॉप मॉडल खरीदना चाहिए।

विज्ञापन

M3 vs M3 Pro vs M3 Max: एप्पल ने हाल ही में अपने लेटेस्ट मैकबुक प्रो 14-इंच और 16-इंच लैपटॉप को लॉन्च किया था। ये नए लैपटॉप कंपनी के इन-हाउस M3 चिपसेट से लैस हैं। खास बात यह है कि अब आपको लगभग 1,70,000 रुपये की कीमत पर सबसे पावरफुल लैपटॉप मिल रहा है। वहीं कंपनी ने अब  आखिरकार, एम2 चिपसेट वाला 13-इंच मैकबुक प्रो भी डिस्कंटीन्यू कर दिया है, क्योंकि इसमें आपको पुराना डिजाइन, टच-बार, बड़े बेजल्स, 720p वेबकैम मिलता है।

इस बार लैपटॉप में आपको कॉन्फ़िगरेशन के बेस पर बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। नए Apple MacBook Pro तीन कॉन्फ़िगरेशन एम3, एम3 प्रो और एम3 मैक्स में मौजूद हैं। अब सवाल ये है कि आपके लिए कौन सा मैकबुक प्रो खरीदना सही रहेगा? इस लेख में, हम आपको MacBook Pro M3 ऑर्डर करते समय उपलब्ध सभी ऑप्शनस के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सके।

ये भी पढ़ें : Lava Blaze 2 5G खरीदें या POCO M6 Pro 5G? देखें 10 हजार रुपये में कौन-सा Smartphone बेस्ट

मैकबुक प्रो एम3 का प्राइस  

M3 चिपसेट से लैस मैकबुक प्रो 14-इंच की कीमत 1,69,900 रुपये से शुरू होती है, और यह 16-इंच मॉडल में भी उपलब्ध है। इसके बाद, एम3 प्रो प्रोसेसर पर बेस्ड मैकबुक प्रो 14-इंच और 16-इंच की कीमत क्रमशः 1,99,900 रुपये और 2,49,900 रुपये से शुरू होती है। अंत में, एम3 मैक्स-चिपसेट पर बेस्ड मैकबुक प्रो 14-इंच और 16-इंच की कीमत क्रमशः 3,19,900 रुपये और 3,49,900 रुपये है। वहीं अपग्रेडेड 128GB रैम और 8TB SSD स्टोरेज वाले टॉप-एंड 16-इंच मैकबुक प्रो की कीमत 7,19,900 रुपये है। अब सवाल आता है कि तीनों में से कौन-सा Apple MacBook Pro आपके लिए बेस्ट रहेगा।

https://youtu.be/0pg_Y41waaE?si=3332AJEitr1HhSxt

कौन-सा Apple MacBook Pro आपके लिए बेस्ट?

  • M3 : अगर आप एक स्टूडेंट या एक कैज़ुअल यूजर हैं, जो अपने लैपटॉप का यूज सामान्य रोजमर्रा के कार्यों, जैसे वेब ब्राउजिंग, ईमेल और वर्ड प्रोसेसिंग के लिए करते हैं उस स्थिति में, एम3 चिप के साथ बेस 14-इंच मैकबुक प्रो आपके लिए बेस्ट है।
  • M3 Pro : वहीं अगर आप एक हैवी यूजर हैं, और वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग या प्रोग्रामिंग जैसे काम करते हैं तो उस स्थिति में, एम3 प्रो प्रोसेसर पर बेस्ड मैकबुक प्रो 14-इंच या 16-इंच का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • M3 Max: अगर आप एक सबसे पावरफुल लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जिसके जरिए आप 3डी रेंडरिंग, मशीन लर्निंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्यों को तेजी से करना चाहते हैं तो उस स्थिति में, एम3 मैक्स 14-इंच या 16-इंच मैकबुक प्रो, आपके लिए सबसे बेस्ट लैपटॉप है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें