LPG Booking Scam Alert: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. कई शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी कई जगहों पर लंबी लाइनें लगने लगी हैं. इसी माहौल का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहें.
LPG संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी
कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने का असर अब आम लोगों तक भी पहुंचने लगा है. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं. कहीं बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा तो कहीं लोग जल्द डिलीवरी की उम्मीद में बार-बार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं. इस स्थिति से आम उपभोक्ता और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री दोनों ही परेशान हैं.
मौके का फायदा उठाने लगे साइबर ठग
गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ती चिंता के बीच साइबर ठगों ने भी नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ठग लोगों को फोन करके खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताते हैं. वे दावा करते हैं कि ईरान में युद्ध या सप्लाई चेन में दिक्कत की वजह से गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए तुरंत सिलेंडर बुक करा लें.
फर्जी मैसेज और व्हाट्सएप लिंक से ठगी
साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं. इन मैसेज में लिखा होता है कि जल्दी सिलेंडर बुक करें, नहीं तो स्टॉक खत्म हो जाएगा. कई बार तुरंत डिलीवरी का लालच देकर एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. कुछ मामलों में एडवांस पेमेंट करके सिलेंडर बुक करने की बात भी कही जाती है.
फर्जी वेबसाइट से बैंक डिटेल्स चोरी
जैसे ही कोई व्यक्ति इस तरह के लिंक पर क्लिक करता है, उसके सामने एक फर्जी वेबसाइट खुल जाती है. वहां बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI के जरिए पेमेंट मांगा जाता है. जैसे ही पेमेंट किया जाता है, ठग पैसे लेकर गायब हो जाते हैं और सिलेंडर कभी डिलीवर नहीं होता.
सरकार और तेल कंपनियों का क्या कहना
सरकार और तेल कंपनियां इंडेन, भारतगैस और एचपी गैस लगातार यह साफ कर रही हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई बड़ी कमी नहीं है. कंपनियों के मुताबिक सामान्य परिस्थितियों में सिलेंडर की डिलीवरी 2 से 3 दिनों के भीतर हो रही है. इसलिए किसी भी अफवाह या डर के कारण जल्दबाजी में बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गई है.
सिलेंडर बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर के जरिए ही करें. उदाहरण के तौर पर इंडेन के लिए 7718955555 नंबर पर कॉल करके भी बुकिंग की जा सकती है. किसी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा करने से बचें और अपनी बैंक या कार्ड डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें.
अगर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें
अगर गलती से आपने किसी फर्जी लिंक पर पेमेंट कर दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है. सबसे पहले भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके पूरी जानकारी दें. इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जितनी जल्दी शिकायत की जाती है, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर नहीं मिल रहा? बिना गैस के भी बनेगा खाना…बस इन 5 किचन गैजेट्स की होगी जरूरत
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
10 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
13 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines