Long Validity Recharge Plan: जब बात आती हैं एक अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश करने की तो हम सभी सबसे पहले टेलीकॉम कंपनियों के प्लानों को छांटने लगते हैं। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनियां भी सस्ते और अच्छे प्रीपेड प्लान देने में पीछे नहीं है।
जी हां, सरकारी टेलीकॉम कंपनी- एमटीएनएल और बीएसएनएल भी कई प्लान ऑफर करती हैं। इनमें बीएसएनएल के प्लान हैं जो काफी कम में अधिक बेनिफिट्स के साथ है। ऐसा ही एक प्लान कंपनी के पास 400 रुपये से कम कीमत का है जो करीब 6 महीने की वैधता के साथ आता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः आधी कीमत पर मिल रहा है ये 55 इंच का Smart TV! जानिए क्या है डील?
BSNL Cheapest Long Validity Recharge Plan
दरअसल, हम BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की बात कर रहे हैं। ये प्लान 400 रुपये से कम में कई बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको 150 दिनों की यानी 6 महीने तक की वैधता मिलती है। इस तरह से आप 150 दिनों तक प्लान में मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
BSNL Rs 397 Recharge Plan
397 रुपये का ये प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके लिए हर 60 दिन के बाद यूजर को वाउचर को रिफिल करना होता है। इसके बाद वो अनलिमिटेड कालिंग, डाटा और रोजाना 100 SMS का फायदा उठा पाते हैं।
ये भी पढ़ेंः ये है कमाल का बल्ब! बिजली जाने पर भी पूरे घर में कर देगा रोशनी, कीमत बेहद कम
BSNL Rs 399 Plan
इसके अलावा बीएसएनएल के पास 399 रुपये का भी एक प्लान है। इसमें 180 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा देता है। इसमें यूजर को 80 दिनों के बाद वाउचर को रिफिल करना होता है। इसमें रोजाना 1 जीबी डेटा की भी सुविधा मिलती है। डेटा खत्म हो जाने पर यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल 40 Kbps तक की स्पीड के साथ कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
16 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines