LinkedIn ने भारत में शुरु किया आइडेंटिटी वेरिफिकेशन, यूजर्स के लिए होगा अनिवार्य
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया आईडेंटिटी वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च कर दिया है। इस संबंध में एक ब्लॉग पोस्ट लिखते हुए लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इस फीचर के जरिए यूजर्स की भारत सरकार द्वारा जारी की गई आईडी लिंक्डइन के वेरिफिकेशन पार्टनर्स में से एक द्वारा वेरिफाइड है। इस फीचर को वेलिड आधार नंबर तथा भारतीय फोन नंबर वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
गुप्ता ने कहा कि लिंक्डइन के इस फीचर से यूजर्स अपने आधार कार्ड के जरिए खुद को वेरिफाई कर सकेंगे। यदि किसी के पास आधार नहीं है तो भी वे लिंक्डइन पर इस्तेमाल के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर अन्य जानकारी की पुष्टि कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेंबर के आधार से किसी भी संवेदनशील डेटा तक प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं होगा।
LinkedIn ने हाल ही अप्रैल में यूएस में आईडी वेरिफिकेशन शुरु किया था। बाद में इस फीचर को अन्य देशों में भी लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में भारत में यूजर्स को आधार नंबर के जरिए वेरिफाई किया जाएगा। भारत में हाइपरवर्ज एक थर्ड पार्टी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन सर्विस है, जो डिजिलॉकर का उपयोग करती है जो भारत सरकार द्वारा जारी आईडी जैसे आधार कार्ड को एक ऑनलाइन वॉलेट आईडी वेरिफिकेशन से संभालती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: