LG Ultra PC Laptop: टेक्नोलोजी की दुनिया में कई एक से एक प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इनमें अब एलजी के दो नए डिवाइस ने अपनी जगह बना ली है। कंपनी की ओर से एलजी अल्ट्रा पीसी 16U70Q (LG Ultra PC 16U70Q Laptop) और एलजी अल्ट्रा पीसी 14U70Q लैपटॉप (LG Ultra PC 14U70Q Laptop) को पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप में कई सारी समानताएं हैं। आइए LG Ultra PC 16U70Q और LG Ultra PC 14U70Q लैपटॉप के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – कमाल का है ये LED Bulb! घर की निगरानी से लेकर जासूसी के लिए आता है काम
LG Ultra PC 16U70Q and LG Ultra PC 14U70Q Laptop
LG Ultra PC 14U70Q लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले है। वहीं, LG Ultra PC 16U70Q में 16 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1920 *1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन और एंटी ग्लेयर IPS डिस्प्ले है। दोनों लैपटॉप का डिस्प्ले मैट फिनिश स्पोर्ट और प्रीमियम ऑफरिंग के साथ है। दोनों में AMD Ryzen 5000 सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। इनमें 16GB रैम और 1TB तक का SSD स्टोरेज उपलब्ध है।
LG Ultra PC Battery
बैटरी पर अगर गौर करें तो LG Ultra PC 16U70Q और LG Ultra PC 14U70Q लैपटॉप में बेहतरीन बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी का दावा है कि दोनों डिवाइस तगड़े बैटरी बेकअप के साथ है। सिंगल चार्जिंग पर लैपटॉप का इस्तेमाल 21 घंटे तक लगातार किया जा सकता है। फुल चार्ज करने के बाद यूजर लैपटॉप में लगातार 21 घंटे तक वीडिया देख सकता है।
अभी पढ़ें – WhatsApp New Feature: आ रहा है Instagram जैसा फीचर, Status देखना में होगी आसानी!
LG Ultra PC Launch Price
एलजी अल्ट्रा पीसी को पिछले हफ्ते यूरोप में लॉन्च किया गया है। एलजी अल्ट्रा पीसी 16U70Q की कीमत 949 यूरो यानी करीब 76,000 रुपये है। वहीं, एलजी अल्ट्रा पीसी 14U70Q की कीमत 1,049 यूरो यानी करीब 84,000 रुपये है। इस महीने अगस्त के अंत तक इन लैपटॉप को यूरोप में सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि, भारत में ये दोनों लैपटॉप कब तक लॉन्च होंगे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
4 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
6 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines