Cheapest Smartphone: क्या आप आईफोन खरीदना चाहते हैं? हालांकि, कीमत ज्यादा होने के कारण इसे खरीदने नहीं पाते हैं तो अब आप सस्ते में भी आईफोन जैसा दिखने वाला फोन खरीद सकते हैं। आईफोन की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन मार्केट में मिलता है।
ये ऐसा स्मार्टफोन है जो लुक के मामले में आईफोन 13 की तरह (Cheapest Smartphone looks like iPhone 13) है लेकिन कीमत में काफी ज्यादा कम है। सिर्फ 6000 रुपये खर्च कर आईफोन 13 के लुक वाला स्मार्टफोन (Cheapest iPhone) खरीदा जा सकता है। आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अभी पढ़ें – Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव बोले- ‘किसी भी ऐप का इस्तेमाल करें लेकिन WhatsApp से दूर रहें’
ये है iPhone लुक वाला स्मार्टफोन
आईफोन लुक वाला स्मार्टफोन चीनी बाजार में मिलता है। इसका नाम LeTV Y1 Pro है जो देखने में आईफोन 13 की तरह है। इसकी शुरुआती कीमत 6,000 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 11,000 रुपये है।
LeTV Y1 Pro Specifications
आईफोन 13 जैसा दिखने वाला LeTV Y1 Pro की बात करें तो इसमें Unisoc T310 का प्रोसेसर है। ये फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में आपको 4GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
LeTV Y1 Pro Camera & Battery
अगर बात करें LeTV वाई1 प्रो के कैमरे की तो इसका डिजाइन पूरी तरह से आईफोन 13 की तरह है। इसमें मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जबकि, फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आता है। बात करें इसकी बैटरी की तो इसमें 4000mAh की बैटरी है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
LeTV Y1 Pro Availability in India
आईफोन 13 जैसा दिखने वाला LeTV Y1 Pro स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध है। भारतीय बाजर में इसे लॉन्च नहीं किया गया है। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines