Lenovo ने भारत में अपना नया Android Tab M9 शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। यह एक एंट्री-लेवल एंड्रॉयड डिवाइस है जो कम कीमत में अधिक फीचर्स देगा। इस टैब को एक जून से देश के सभी प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। टैब की कीमत भी दूसरी कंपनियों के मुकाबले काफी कम रखी गई है।
लेनोवो इंडिया के टैबलेट और स्मार्ट डिवाइस के हेड सुमति सहगल ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि नया लेनोवो टैब एम 9 सबसे अच्छे एंट्री-लेवल एंड्रॉयड डिवाइस में से एक है। यह वर्क और स्कूल के स्ट्रेस से राहत पाने के इच्छुक यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट एंटरटेनमेंट पावरहाउस है। कंपनी ने बताया कि नया टैब एम9 प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और उपयोगकर्ताओं को एक जबरदस्त मोबाइल सिनेमा का एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लंबी चलने वाली बैटरी, फेस लॉक लॉगिन और डबल स्टीरियो स्पीकर हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale का उठाएं फायदा, सस्ते में मिल रहे हैं iPhone, सैमसंग समेत कई फ्लैगशिप फोन!
नए Lenovo Android Tab M9 में मिलेंगे ये फीचर्स
इस टैब में 9 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जिसे स्टाइलिश और स्लीक ड्यूल-टोन मेटल चेसिस पर डिजाईन किया गया है। नेटफ्लिक्स एचडी सपोर्ट और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस स्पेसियल ऑडियो के साथ यूजर्स को एक बेहतर इमर्सिव एंटरटेनमेंट अनुभव मिलेगा।
टैब में नया Mediatek Helio G90 Octa-Core प्रोसेसर होगा जो जबरदस्त स्पीड देगा। टैब में 64GB तक की स्टोरेज होगी जो 13 घंटे के वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ के साथ मिलेगी। यह डिवाईस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन Android 12 पर काम करेगा। कुल मिलाकर यह एक सही बजट-फ्रेंडली डिवाईस के रूप में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: अब Netflix पासवर्ड शेयर करना पड़ेगा भारी, हर महीने चुकाने होंगे 8 डॉलर एक्स्ट्रा!
कीमत भी है कम
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एम9 टैब दो कलर वेरिएंट्स फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत भी लगभ 12,999 रुपए से आरंभ होगी। टैब को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines