Flipkart Sale का उठा लें फायदा, सस्ते में मिल रहे हैं आईफोन, सैमसंग समेत कई फ्लैगशिप फोन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Off Season Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर आए-दिन कोई न कोई सेल चलती रहती है। प्लेटफॉर्म पर इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है। इस दौरान फोन को असल कीमत से कम में बेचा जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेल के अलावा आप चाहें तो फ्लिपकार्ट ऑफ सीजन सेल का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट के जरिए आप कैसे स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट की ऑफ सीजन सेल में कई बड़े ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन को एक्सचेंज ऑफर से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। ऐसे में उन लोगों को फायदा हो सकता है जो डिस्काउंट के साथ नया फोन खरीदना चाहते हैं।
आप सैमसंग गैलेक्सी S21 FE पर भी शानदार डील पा सकते हैं, जिसे आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। OIS सपोर्ट वाले इस फोन में प्रो ग्रेड कैमरा मिलता है। आपको स्मार्टफोन को किश्तों में खरीदने का विकल्प भी दिया जाता है। फोन को आप 4999 रुपये की मंथली ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 13 को आप 56,749 रुपये की कम कीमत में खरीद सकते हैं। गूगल पिक्सल 6ए (Google Pixel 6A) को 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट सेल में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी और दूसरे गैजेट्स पर भी 75 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। थॉमसन 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 16,189 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, रियलमी के 40 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 15,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग के 55 इंच वाले 4K स्मार्ट टीवी को आप 38,249 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट वाशिंग मशीन पर भी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा सैमसंग की टॉप लोड वॉशिंग मशीन को आप 13,290 रुपये में खरीद सकते हैं। व्हर्लपूल की वॉशिंग मशीन का टॉप लोड वेरिएंट 8,390 रुपये में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
(Diazepam)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: