Lava Yuva 5G Launch Price and Features: लावा ने आखिरकार भारत में युवा 5G को लॉन्च कर दिया है, जो लोग काफी वक्त से एक किफायती स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं उनके लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। स्मार्टफोन में एक यूनिक मैट फिनिश डिजाइन और एक राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है। आप इस फोन को लावा की वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन से भी खरीद सकते हैं। चलिए इस ऑल न्यू लावा युवा 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Yuva 5G के स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लावा युवा 5G में 6.52 इंच का LCD HD+ पैनल मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन UNISOC T750 के साथ 4GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। लावा युवा 5G में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। डिवाइस आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 13 पर चलता है। स्मार्टफोन एक Android अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
Lava Yuva 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरे के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 2 MP सेकेंडरी लेंस के साथ 50 MP AI प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा है। फोन का कैमरा पोर्ट्रेट, स्लो मोशन, टाइम लैप्स, ऑडियो नोट, मोशन फोटो, अल्ट्रा-रिजॉल्यूशन, ब्यूटी, HDR, नाइट, AI, PRO, पैनोरमा जैसे कई कैमरा मोड्स मिलते हैं।
Lava Yuva 5G Price In India
लावा युवा 5G की कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 9,499 रुपये से शुरू होती है। टॉप-एंड 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। स्मार्टफोन 5 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और ग्राहक मिस्टिक ब्लू और मिस्टिक ग्रीन कलर में इसे खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि कंपनी फोन में वारंटी के साथ “Free Service at Home” की सुविधा भी दे रही है। इसका मतलब है कि अगर आपको फोन में कोई दिक्कत आती है, तो आप मरम्मत के लिए अपने घर पर टेक्नीशियन को बुला सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 hr agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
5 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
7 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines