Smartphone Under 7000 in India: लावा ने हाल ही में अपना एक बजट स्मार्टफोन Lava Yuva 3 लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी ने सिर्फ 6,799 रुपये में पेश किया है जो इस प्राइस में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इसमें आपको बेहतर स्टोरेज, दमदार प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है। जो लोग बेसिक स्मार्टफोन चाहते हैं उनके लिए ये फोन काफी जबरदस्त है। फोन में 128GB तक स्टोरेज, 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि इसी प्राइस में Infinix भी एक दमदार फोन ऑफर कर रहा है जो दिखने में काफी हद तक आईफोन जैसा है। आइये दोनों के बारे में जानते हैं।
Lava Yuva 3 की कीमत
Lava Yuva 3 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में आता है जिसमें एक 4GB रैम (+4GB वर्चुअल रैम) और 64GB स्टोरेज के साथ 6,799 रुपये में आता है जबकि दूसरा 4GB रैम (+4GB वर्चुअल रैम) और 128GB स्टोरेज के साथ 7,299 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन एक्लिप्स ब्लैक, कॉस्मिक लैवेंडर और गैलेक्सी व्हाइट में पेश किया है। दूसरी ओर Infinix SMART 8 भी सिर्फ 6,299 रुपये में मिल रहा है। जिसमें आपको 64GB स्टोरेज के साथ 3GB RAM मिल रही है।
वीडियो से भी जानें Lava Yuva 3 के बारे में
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
Lava Yuva 3 के स्पेसिफिकेशन
Lava Yuva 3 में एक प्रीमियम बैक डिजाइन मिल रहा है, जो डिज़ाइन के मामले में सीधे Infinix SMART 8 को टक्कर दे रहा है। लावा के इस फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। यह स्मार्टफोन स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है। इस प्राइस में 8 GB रैम काफी शानदार डील है।
सस्ता एप्पल या लावा?
फोन में पावरफुल UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है। यह डिवाइस 90Hz और 6.5 इंच HD+ पंच होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आता है, जबकि इंफीनिक्स में आपको एप्पल के डायनामिक आइलैंड का मजा मिलने वाला है। हां, एप्पल तो नहीं पर एप्पल जैसे फीचर्स का मजा इस फोन पर आप ले सकते हैं। बजट स्मार्टफोन टाइप-सी यूएसबी केबल, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। जबकि इंफीनिक्स में भी आपको 5000 mAh की Battery मिल रही है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
9 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines