Lava Probuds N11 Launch Price in India: भारतीय कंपनी लावा ने एक नया नैकबैंड लॉन्च किया हैं जिसका नाम Lava Probuds N11 हैं। यूं तो इसका लॉन्च प्राइस 1499 रुपये है। हालांकि, कंपनी इसे ऑफर के बाद काफी कम कीमत पर सेल कर रही है।

विज्ञापन

ऑफर के तहत ये डिवाइस सिर्फ 11 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए Lava Probuds N11 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Lava Probuds N11 Price Discount

लावा प्रोबड्स एन11 पर इंटरोक्टरी ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर को अमेजव पर शुरू किया गया है जो तीन दिनों तक रहने वाला है। 12 तारीख को ये ऑफर समाप्त हो जाएगा। ऑफर के तहत Amazon से लावा का नया प्रोबड्स N11 सिर्फ 11 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

बाद में 999 रुपये में मिलेगा N11 नेकबैंड

अगर आप इन तीन दिनों में ऑफर का फायदा नहीं उठा पाए तो इसे अधिक कीमत में खरीदना होगा। हालांकि, लॉन्च प्राइस से कम कीमत में खरीदने का मौका 13 से 16 सितंबर के बीच में उठाया जा सकेगा। इस दौरान Lava Probuds N11 को आप 999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

बाद में 1499 हो जाएगी कीमत

लावा प्रोबड्स N11 पर ये दो लॉन्च ऑफर दिए जाएंगे। हालांकि, अगर आप इन दोनों का लाभ नहीं उठा सके तो आपको इस डिवाइस को उसके असल कीमत पर खरीदना होगा। अमेजन समेत अन्य ई-स्टोर पर लावा प्रोबड्स N11 को 1499 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन

फीचर्स और स्पेसिफिक्शन

लावा Probuds N11 में 280 mAh की बैटरी मिलेगी जो 42 घंटे का प्लेटाइम देगी। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 13 घंटे तक काम करेगा। कलर की बात करे तो ये काफी एक्ट्रेक्टिव कलर के साथ है। इसमें फायरफ्लाई ग्रीन, काई ओरेंज और पेंथर ब्लैक जैसे कलर हैं। इसमें ड्यूल हॉल स्विच फंक्शन डैश स्विच, टर्बो लेटेंसी, प्रो गेम मोड, नॉइस कैन्सीलेशन जैसे फीचर्स भी मौजुद हैं।

विज्ञापन

ये एक आरामदायक नेकबैंड है जिसका इस्तेमाल यूजर्स लंबे समय तक कर सकते हैं। इसमें 12 mm के डायनामिक ड्राइवर्स के साथ है जो Thumping Bass का पावरफुल साउंड दे सकते हैं। ये नैकबैंड ब्लूटूथ 5.2 के साथ आते है। ये फोन कॉल की साउंड को बैलेंस कर इंस्टेन्ट कनेक्टिविटी देता है। ये नेकबैंड IPX6 वॉटर-रेजिस्टेन्ट टेक्नोलॉजी के साथ है जो इसे पसीने और पानी से सुरक्षित रखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ