Lava Blaze 5G Smartphone Sale: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने 5जी स्मार्टफोन की पहली सेल का ऐलान किया है। कंपनी ने ब्लेज 5जी स्मार्टफोन का अनावरण इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के दौरान किया था, जिसकी पहली बिक्री की अब घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं कि लावा ब्लेज 5जी को कब और कहां से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की कीमत और खासियत के बारे में भी जानते हैं।
अभी पढ़ें – Jio ने की Airtel और Vi की छुट्टी! सस्ते में दे रहा है रोजान 3GB Data बेनिफिट, देखें लिस्ट
Lava Blaze 5G Sale Begin Date in India
लावा ब्लेज 5जी की बिक्री 15 नवंबर, 2022 से शुरू है। इस दिन अमेजन पर दोपहर 12 बजे फोन को लॉन्च कर दिया जाएगा। 15 नवंबर से आप लावा ब्लेज 5जी स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। इसे ऑफर के तहत कम कीमत में पेश किया जाएगा।
Lava Blaze 5G Launch Price in India
लावा ब्लेज 5G को अमेजन इंडिया पर 9,999 रुपये की कीमत के साथ इंट्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि, इस फोन की असल कीमत 10,999 रुपये है। आप फोन को अमेजन से अन्य बैंक कार्ड ऑफर्स के तहत सस्ते में खरीद सकेंगे। बता दें कि लिमिटेड स्टॉक तक आप लावा ब्लेज 5G को 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन का ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर उपलब्ध होगा।
Lava Blaze 5G Specs
- लावा Blaze 5G में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है।
- इसकी स्क्रीन HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
- फोन में Mali G57 GPU के साथ MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर है।
- इसका सिंगल वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
- इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसके बैक में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
- इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
अभी पढ़ें – क्या Twitter पर फिर से शुरू हो रही Blue Tick Subscription सर्विस? जानिए
Lava Blaze 5G Features
लावा ब्लेज 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स पर अगर गौर करें तो इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन में सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें पावर बटन भी लगा है जिससे फोन को रिसेट या स्विच ऑफ किया जा सकता है। आप फोन में 128GB स्टोरेज के अलावा माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज अधिक बढ़ा सकते है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines