Lava Blaze 5G New 6GB variant launch Price in India: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने 10 फरवरी, शुक्रवार को अपने लेटेस्ट फोन का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से लावा ब्लेज 5जी का नया 6जीबी वैरिएंट (Lava Blaze 5G New 6GB variant) भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
एक एक किफायती स्मार्टफोन है जो कीमत के सामने काफी अच्छे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइए लावा ब्लेज 5जी 6जीबी वैरिएंट की कीमत, उपलब्धता, बिक्री और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Lava Blaze 5G 6GB Launch Price in India
लावा ब्लेज 5जी 6जीबी वैरिएंट को भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। नया ब्लेज 5G 6GB वैरिएंट 15 फरवरी को 11,499 रुपये की रियायती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, 16 फरवरी से इसकी कीमत बढ़कर 11,999 रुपये हो जाएगी।
और पढ़िए –Twitter Blue Users अब लिख सकेंगे 4,000 कैरेक्टर के ट्वीट? डिटेल्स में जानें…
Lava Blaze 5G 6GB Availability in India
बात करें उपलब्धता कि तो लावा ब्लेज 5जी 6जी वैरिएंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म- लावा ई-स्टोर और अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसके दो कलर ऑप्शन्स- ग्लास ग्रीन और ग्लास ब्लू होंगे जो ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आते है। 15 फरवरी से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
Lava Blaze 5G New 6GB variant Specs
लावा ब्लेज 5जी 6जी वैरिएंट में 6.5-इंच HD + IPS डिस्प्ले के साथ 90 Hz रिफ्रेश रेट है। ये मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें लैग-फ्री यूजर अनुभव के लिए 6GB+3GB अतिरिक्त वर्चुअल रैम और 128GB ROM है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है और ये साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट अनलॉक भी प्रदान करता है।
और पढ़िए –Oppo Find N2 Flip Foldable फोन इस दिन होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत
ब्लेज 5जी 6जीबी में ईआईएस सपोर्ट के साथ 50 एमपी एआई ट्रिपल रियर कैमरा और ब्यूटी, एचडीआर, नाइट, पोर्ट्रेट, मैक्रो, प्रो, यूएचडी, पैनोरमा, स्लो मोशन, फिल्टर्स, जीआईएफ और टाइमलैप्स जैसे विभिन्न कैमरा फीचर्स के साथ 2के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। डिवाइस में सेल्फी के लिए स्क्रीन फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।.
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines