Lava Agni 3 5G Smartphone Sale: भारतीय फोन निर्माता कंपनी लावा ने हाल ही में डबल स्क्रीन वाला एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश किया है, जिसकी बिक्री 9 अक्टूबर से शुरू हो गई है। अपने पिछले मॉडल लावा अग्नि 2 की तरह लावा अग्नि 3 स्मार्टफोन पहली सेल में आउट ऑफ स्टॉक नहीं हुआ है, लेकिन ऑफर्स के साथ मिल रहा है। ऐसे में ग्राहकों के पास सस्ते में 5जी फोन खरीदने का मौका है।
अगर आप लावा अग्नि 3 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ऑफर की मदद से सिर्फ 1,749 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए लावा अग्नि 3 5जी की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और खासियत के बारे में जानते हैं।
Lava Agni 3 5G Price in India
लावा अग्नि 3 5जी को 8GB + 128G, 8GB + 128GB (66W) और 8GB + 256GB तीन वेरिएंट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। तीनों की कीमत अलग-अलग है। 8GB + 128G वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB + 128GB (66W) की कीमत 22,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 24,999 रुपये है।
Lava Agni 3 Sale & Offers Availability
अमेजन सेल के दौरान लावा अग्नि 3 5जी सस्ते में मिल रहा है। 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 8GB + 256GB टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, इस पर बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है जिससे फोन की कीमत पर अधिक छूट मिल सकती है। बैंक ऑफर्स के तहत आप चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI को लेकर RBI का बड़ा फैसला! बढ़ा दी एक बार की लेनदेन लिमिट
सिर्फ 1749 रुपये में खरीदने का मौका
लावा अग्नि 3 5जी पर 23,250 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए फोन है तो 23,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए टर्म्स एंड कंडीशन्स हैं पूरी तरह से अप्लाई होने पर ही आपको फोन पर 23,250 रुपये तक की छूट मिल सकेगी। इसके बाद आपके लिए 24,999 रुपये का लावा अग्नि 3 5जी फोन 1,749 रुपये का हो सकता है।
Agni 3 5G Key Specs
डिस्प्ले- 6.78-इंच का AMOLED
रियर डिस्प्ले- 1.74-इंच की AMOLED टच स्क्रीन
रैम- 8GB
रियर कैमरा- 50MP OIS + 8MP + 8MP 3x टेलीफोटो कैमरा
फ्रंट कैमरा- 16 मेगापिक्सल
बैटरी- 5000 mAh
ये भी पढ़ें- 2,499 रुपये का Flip Phone लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर 7 दिन करेगा काम!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines