Lava Agni 2 5G Second Sale Date: भारतीय फोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स पिछले काफी महीने से अपने फोन को लेकर चर्चाओं में है। एक के बाद एक किफायती और जबरदस्त फीचर्स के फोन भारतीय बाजार में उतार रही है। अभी तक कंपनी का लावा अग्नी 2 5जी एक दमदार और किफायती स्मार्टफोन माना जा रहा है, जिसे चाहने वालों की लंबी लाइन लग चुकी है।
आलम ये है कि अग्नी 2 5जी अपनी पहली बिक्री के दौरान शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। बताया जा रहा है कि लावा अग्नी 2 फोन 24 मई 2023 को बिक्री के लिए पहली बार अमेजन पर उपलब्ध हुआ था, लेकिन कुछ ही मिनट में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।
ये भी पढ़ेंः अब WhatsApp पर भी बना सकेंगे यूनिक यूजरनेम, फोन नंबर की नहीं होगी जरूरत! जल्द आएगा यह धांसू फीचर
Lava Agni 2 5G Second Sale Date in Amazon India
वहीं, अब लावा फिर से अपने लेटेस्ट अग्नी 2 5जी की बिक्री शुरू कर रही है। भारतीय ग्राहकों के लिए 31 मई, दोपहर 12 बजे से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। लावा अग्नी 2 5जी की दूसरी सेल भी अमेजन के माध्यम से की जाएगी। पहली बिक्री को देखते हुए कंपनी को दूसरी सेल से भी काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि आगामी सेल से ये इंडियन फोन सभी रिकोर्ड्स तोड़ देगा।
अगर आप भी एक प्राइमरी लुक का किफायती 5जी फोन लेना चाहते हैं तो आइए पहले लावा अग्नी 2 5जी की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
Lava Agni 2 5G Price in India
लावा अग्नी 2 5जी को अमेजन के माध्यम से 31 मई को दोपहर 12 बजे से बेचा जाएगा। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सिंगल वेरिएंट 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन इंट्रोड्यूस प्राइस 2000 रुपये कम यानी 19,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः BSNL Yearly Plan: ये है कमाल का ब्रॉडबैंड प्लान, कम कीमत मिलेंगे जबरदस्त बेनिफिट्स!
Lava Agni 2 5G Key Specifications
लावा अग्नी 2 5जी में 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आता है। इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है, जिसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 16 जीबी तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
ये फोन 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 4700 एमएएच बैटरी के साथ आती है। इसमें फ्लैश लाइट के साथ चार कैमरा मिलता है जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉयड 13.0 पर काम करता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
13 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
18 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
20 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines