Lava Agni 2 5G Launch Date Price in India: लावा मोबाइल्स अपने भारतीय ग्राहकों के बीच फिर से अपना भरोसा जीतने की कोशिश में है। अन्य फोनों की तुलना में भले ही कंपनी के फोनों को अभी भी पिछड़ा हुआ माना जा रहा है लेकिन लावा की पूरी कोशिश है कि वो आज के साथ अपने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फोनों को पेश कर रही है।
आज यानी 16 मई को भारत में लावा मोबाइल्स का एक लेटेस्ट 5जी फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। किफायती और बजट फ्रेंडली सेगमेंट के तहत कंपनी अपने लावा अग्नी के अपग्रेड वर्जन को पेश करने वाली है। लावा अग्नी 2 भारत में लॉन्च होने वाला है। आइए फोन के बारे में पहले ही सामने आ चुकी जानकारी जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः भारत में 23 मई को लॉन्च होगा Motorola Edge 40, स्पेसिफिकेशन्स की भी पुष्टि
Lava Agni 2 5G कब होगा लॉन्च?
भारत में लावा अग्नी 2 को 16 मई, दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी फोन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉन्च करेगी। लावा मोबाइल्स की आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अमेजन के माध्यम से फोन पेश किया जाएगा। जबकि, कुछ ही दिनों में इसे खरीदने के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा।
Lava Agni 2 5G की कीमत कितनी होगी?
कीमत को लेकर पहले ही ये अफवाहें है कि फोन 20 से 25 हजार रुपये के बीच की कीमत के साथ पेश हो सकता है। कुछ लीक्स में दावा है कि लावा अग्नी 2 5जी फोन 19,999 रुपये में पेश होगा। ये फोन शाइनी ब्लू-ग्रीन शेड के अलावा सफेद और काले में भी हो सकता है।
Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
लावा अग्नी 2 5जी में एक बड़े गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में रियर क्वाड कैमरा यूनिट होगा। इसमें लेटेस्ट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 एसओसी, एक रीब्रांडेड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट होगा। ये फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा।
ये भी पढ़ेंः iPhone 15 Series की लॉन्चिंग से पहले iPhone 14 की कीमत घटी! आधे दाम से भी कम में ले जाएं घर
कैमरे के मामले में फोन में 4 कैमरा होगा, जिसमें एलईडी फ्लैश समेत 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और बाकी तीन अन्य कैमरे होंगे। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines