Motorola Edge 40 Launch Date Confirm: बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों में शुमार मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत में अपने एज 40 स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया था। अब, कंपनी इस फोन को भारतीय बाजार में पेश करने की तारीख की पुष्टि की है। ब्रांड की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक टीजर शेयर किया है, जिससे इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा होता है।

Motorola Edge 40: भारत में इस दिन होगा लॉन्च

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर के मुताबिक, मोटोरोला एज 40 भारत में 23 मई को लॉन्च होगा और यह बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 40: भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रो-साइट अपलोड किया गया है, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन में FHD + रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 6.55-इंच का OLED डिस्प्ले है।

कैमरे की बात करें तो डिवाइस के रियर पैनल में एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर है।

हुड के तहत, मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से जोड़ा गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी होगी जो 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट केरेगी। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर चलेगा।

कलर ऑप्शन और कीमत

फिलहाल, कंपनी ने इस फोन के भारतीय वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं की है। डिवाइस कुल तीन कलर ऑप्शन- एक्लिप्स ब्लैक, नेबुला ग्रीन और लूनर ब्लू में उपलब्ध होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ