Laptop under 10K: यहां 4,440 रुपये में उपलब्ध 15 इंच का लैपटॉप! जल्दी जान लें क्या है डील
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Laptop under 10K: क्या आप एक किफायती लैपटॉप खरीदना का विचार बना रहे हैं? अगर हां, तो उसके लिए आप अपना बजट कितना बना रखा है? 40 हजार या 30 हजार या फिर 20 हजार, आपका बजट कितना बना हुआ है? अगर 10 हजार से कम है तो हम आपको उस कीमत में एक अच्छा लैपटॉप बता सकते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर एक लैपटॉप लिस्ट किया गया है जोकि 20 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। हालांकि, उस पर मिल रहे ऑफर्स के बाद उसकी कीमत आधे से भी कम (Laptop under 10K) हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप 5000 रुपये से कम कीमत (Laptop under 5K) में लैपटॉप को खरीद सकते हैं और किस पर ये ऑफर दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर आसुस क्रोमबुक सेलेरॉन डुअल कोर (ASUS Chromebook Celeron Dual Core) नामक लैपटॉप सस्ते में मिल रहा है। इसमें 15.6 inch का डिस्प्ले है। इसकी असल कीमत 25,990 रुपये है लेकिन इसकी कीमत पर 30 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके बाद इसकी कीमत 17,990 रुपये हो जाती है। हालांकि, ऑफर्स अप्लाई करने के बाद लैपटॉप की कीमत और भी कम हो सकती है।
फ्लिपकार्ट पर आसुस क्रोमबुक सेलेरॉन डुअल कोर को बैंक ऑफर के साथ भी बेचा जा रहा है। बैंक ऑफर के तहत अगर आप फेडरल बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10% की छूट यानी 1,250 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर भी 10% की छूट शामिल है। इस तरह से आप 17,990 रुपये में मिल रहे लैपटॉप को 1250 छूट के साथ खरीद सकेंगे।
आसुस सेलेरॉन डुअल कोर लैपटॉप पर बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट से इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 12,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का लैपटॉप चेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल सीरीज में आता हो। इसके बाद ही आप पूरी तरह 12,300 रुपये तक की छूट पा सकेंगे और बैंक ऑफर डिस्काउंट के बाद लैपटॉप की कीमत आपके लिए सिर्फ 4,440 रुपये तक पड़ सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: