Laptop Tips and Tricks in Hindi: स्मार्टफोन के साथ-साथ आज लैपटॉप का यूज भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऑफिशियल काम से लेकर मनोरंजन तक ये डिवाइस सभी कामों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। फोटो, वीडियो एडिट करनी हो या किसी हाई ग्राफिक्स गेम का मजा लेना हो, इन सभी कामों के लिए लैपटॉप जरूरी डिवाइस में से एक है। कंपनियां भी लगातार यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से हर सेगमेंट में पावरफुल लैपटॉप पेश कर रही हैं।
क्रैश हो रहे हैं एप्लीकेशन?
हालांकि कई बार लैपटॉप में एक छोटी-सी दिक्क्त भी सिरदर्द बन जाती है। क्या हो अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हों और आपका क्रोम या कोई अन्य एप्लीकेशन अचानक क्रैश या चलते-चलते बंद हो जाए। ऐसे में कई बार तो लैपटॉप तोड़ने का मन करता है। क्या आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं? तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आये हैं जिससे आप इस समस्या को चुटकियों में सॉल्व कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें लैपटॉप के कुछ खास ट्रिक्स
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
RAM हो सकती है वजह
दरअसल कई बार लैपटॉप की RAM में कुछ Error आ जाते हैं जिसकी वजह से एप्लीकेशन बार-बार बंद होने लगते हैं लेकिन आप इसे एक आसान-सी कमांड के जरिए फिक्स कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। आइये इस ट्रिक के बारे में जानते हैं।
कैसे करें फिक्स?
- इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में विंडोज प्लस R प्रेस करें।
- इसके बाद एक पॉप अप विंडो ओपन होगा।
- यहां आपको mdsched.exe कमांड देकर एंटर प्रेस करना है।
- इसके बाद आपका PC अपने आप रीस्टार्ट होगा।
- जहां आप देख सकते हैं कि कहीं आपके RAM में कोई दिक्कत तो नहीं।
- अगर यहां कोई दिक्कत होगी तो यह कमांड अपने आप सभी चीजें फिक्स कर देगी और लैपटॉप फिर से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines