Laptop Tips and Tricks: स्मार्टफोन की तरह आज लैपटॉप भी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। एंटरटेनमेंट से लेकर ऑफिस के सभी काम इसी डिवाइस के जरिए आज मिनटों में हो जाते हैं। आजकल तो लैपटॉप में स्मार्टफोन वाले फीचर भी आ गए हैं जिसके जरिए आप अपने फोन को लैपटॉप से ही पूरा कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि फोन के मुकाबले आज भी लैपटॉप पर कहीं न कहीं सिक्योरिटी को लेकर डर बना रहता है।
आपकी उंगलियों से खुलेगा लैपटॉप
वहीं, अगर आप भी Laptop पर किसी सॉफ्टवेयर के जरिए चैट या वेब पर किसी चीज को सिक्योर करना चाहते हैं तो आप इसके लिए एक छोटू सा गैजेट खरीद सकते हैं जिसके बाद सिर्फ आपकी उंगलियों से ही आपका लैपटॉप खुलेगा। ये डिवाइस लैपटॉप की सिक्योरिटी को बढ़ा देता है। हाल ही में टेक इन्फ्लुएंसर जय अरोड़ा ने इसके बारे में बताया है। चलिए इस कमाल के गैजेट के बारे में जानें…
पोर्टेबल फिंगरप्रिंट रीडर
दरअसल, हम जिस गैजेट के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम पोर्टेबल फिंगरप्रिंट रीडर है। ये आपको अमेज़न पर 1500 रुपये की प्राइस रेंज में मिल जाएगा जिसके जरिए आप अपने लैपटॉप के किसी खास वेब पेज या चैट को सिक्योर कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके जरिए आप अपने लैपटॉप को बिना पासवर्ड के भी अनलॉक कर पाएंगे। कीमत के हिसाब से देखें तो ये छोटू गैजेट आपके लैपटॉप में सिक्योरिटी को डबल कर देता है।
10 फिंगरप्रिंट कर सकते हैं सेट
बता दें कि ये एक 360 डिग्री फिंगरप्रिंट इंडक्शन ऑफर करता है जिसका मतलब है कि आप जैसे चाहें लैपटॉप को अनलॉक करने के लिए इस फिंगरप्रिंट रीडर पर टच कर सकते हैं। साइज में ये काफी छोटा, हल्का और ले जाने में काफी आसान है। इतना ही नहीं इसमें आप 10 अलग-अलग फिंगरप्रिंट सेट कर सकते हैं। सबसे पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग और शॉपिंग वेबसाइट पर आसान लॉगिन के लिए भी आप इसका यूज कर सकते है।
ये भी पढ़ें: ChatGPT का ये नया फीचर करेगा इंसानों की तरह बात
संबंधित खबरें
iPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 hr agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
18 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
23 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines