Tips to deal with slow laptop: आपका लैपटॉप स्लो हो गया है तो परेशान होकर अपने लैपटॉप को रिजेक्ट करने का सोच रहे हैं तो रुक जाइए। कुछ सिंपल तरीकों का इस्तेमाल कर के स्लो पड़े विंडो पीसी की स्पीड को वापस मैनेज कर सकते हैं। दरअसल, हो सकता है कि आपका सिस्टम मैलवेयर से संक्रमित हो गया हो या फिर आपका ऑपरेटिंग सिस्टम अधिक पुराना हो। ऐसा भी हो सकता है कि आपके सिस्टम में अधिक प्रोग्राम और टेम्परेरी फाइल हो।
सिस्टम ट्रे प्रोग्राम को चेक करें
लैपटॉप के स्लो होने का कारण आपका सिस्टम ट्रे प्रोग्राम ओपन होना भी हो सकता है। ऐसे में अपने टास्कबार के दाईं ओर ऊपर की तरफ के एरो पर क्लिक करें। एक विंडो ओपन होगी। इसमें अगर कोई ऐसा प्रोग्राम है, जिसे चलाने की जरूरत नहीं है तो राइट-क्लिक कर के बंद करें।
ऑटोमेटिक चलने वाले प्रोग्राम बंद करें
सिस्टम में कई प्रोग्राम ऐसे होते हैं, जो बैकग्राउंड में ऑटोमैटिक चल रहे होते हैं। ऐसे में टास्कबार पर राइट-क्लिक कर के टास्क मैनेजर चुनें और लॉन्च करने के लिए Ctrl-Shift-Escape को हिट करें। अब स्टार्टअप टैब पर चलने वाले हर आइटम को दिखने लगेंगे, जिसे आप अपने अनुसार बंद कर सकते हैं।
फालतू की फाइल्स को डिलीट करें
लैपटॉप में कई फाइल्स स्टोर हो जाती हैं, जो आपके परफॉर्मेंस पर गलत असर डालती हैं। अगर सिस्टम में लार्ज फाइल्स, हाई रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो सेव करते हैं तो फाइल्स डिलीट करने के बाद रिसाइकिल बिन से भी खाली कर दें। कई बार ऐसी फाइल्स भी सिस्टम के स्लो बनाती हैं।
ये भी पढ़ें : ये ऐप खुद आपके Babu-Shona को भेजेगा Good Morning का मैसेज
एक्सटर्नल डिवाइस को करें डिस्कनेक्ट
लैपटॉप के स्लो होने पर सभी एक्सटर्नल डिवाइस, जैसे कि यूएसबी ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क जैसी चीजों को डिस्कनेक्ट करें। इसके बाद बिना किसी एक्सटर्नल डिवाइस के लैपटॉप को बूट करें।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines