Laptop Tips and Tricks: लैपटॉप का इस्तेमाल आज करोड़ों लोग करते हैं। मार्केट में आपको हर तरह का लैपटॉप मिल जाएगा। हैवी गेमिंग करनी हो या कोई फोटो वीडियो एडिटिंग, सभी कामों के लिए लैपटॉप एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। कंपनियां भी लगातार नए-नए फीचर्स के साथ कम कीमत में तगड़े लैपटॉप पेश कर रही हैं। हालांकि नया-नया लैपटॉप तो काफी फास्ट रिस्पांस करता है लेकिन समय के साथ इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी डाउन होने लगती है।
क्या आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं? और समझ नहीं आ रहा कि आखिर दिक्कत क्या है तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिससे आप मिनटों में जान सकते हैं कि क्यों बैटरी इतनी जल्द खत्म हो रही है।
ऐसे जानें क्या है प्रॉब्लम
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्यों लैपटॉप की बैटरी इतनी जल्दी खत्म हो रही है तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- इसके लिए सबसे पहले विंडोज के सर्च बार में जाएं।
- यहां आपको CDM सर्च करके पहले ऐप को लॉन्च करना है।
- इसके बाद आपको ये powercfg -energy कमांड टाइप करके एंटर प्रेस करना है।
- इतना करते ही आपको लैपटॉप की बैटरी में आ रहे सभी एरर दिख जाएंगे।
- इसके बाद नीचे आपको एक URL भी मिलेगा जिसे आपको अपने गूगल क्रोम में पेस्ट करना है।
- अब आपको यहां लैपटॉप में मौजूद खामियों के बारे में पता चल जाएगा।वीडियो से भी जानें ट्रिक के बारे में
वीडियो से भी जानें ट्रिक के बारे में
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
पावर मोड का करें यूज
बैटरी बचाने के लिए आप अपने विंडोज लैपटॉप पर पावर मोड का भी यूज कर सकते हैं। इससे बैटरी के साथ-साथ आपके डिवाइस के परफॉर्मेंस को भी बैलेंस करने में मदद मिलेगी। आपको केवल टास्कबार पर बैटरी आइकन पर क्लिक करना होगा और उसे सेलेक्ट करना होगा। अगर आपको ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- पावर मोड में जाने के लिए सेटिंग्स ओपन करें > साइडबार से सिस्टम सेलेक्ट करें > यहां से पावर और बैटरी सेलेक्ट करें।
- इसके बाद पावर मोड के बगल में ड्रॉप-डाउन मेनू से पावर मोड सेलेक्ट करें और Best Power Efficiency ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
15 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
19 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
22 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines