Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
UPI Payment: कई बार ऐसा होता है कि आप अपने Google Pay, Paytm, या अन्य किसी UPI ऐप के जरिए किसी को पैसा भेज रहे हैं और बीच में ही इंटरनेट कनेक्शन टूट जाता है। ऐसी स्थिति में आपका पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता और कैश न होने की वजह से आप समस्या में फंस सकते हैं। ऐसा होने पर आप बिना इंटरनेट के भी UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
भारत सरकार ने बिना इंटरनेट यूपीआई सेवा प्रयोग की सुविधा देने के लिए एक USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित मोबाइल बैंकिंग सर्विस लॉन्च की है। यह सर्विस आपको बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही पैसे भेजने, यूपीआई पिन बदलने और बैंक बैलेंस जानने की सुविधा देती है। इस सर्विस के जरिए आप हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में काम कर सकते हैं। जानिए यह सेवा किस तरह काम करती है।
यह भी पढ़ें: YouTube Shorts बना कर भी कमा सकेंगे पैसा, यूट्यूब ने जारी किया नया फीचर
सबसे पहले आपके जिस मोबाइल नंबर से यूपीआई पेमेंट सर्विस कनेक्टेड हैं, उससे *99# डायर करें। अब अपनी भाषा और बैंक का नाम दर्ज करवाएं। तत्पश्चात् अपने डेबिट कार्ड के लास्ट 6 अंकों की डिजीट और कार्ड की एक्सपायरी डेट की डिटेल्स शेयर करें। इस तरह आपका ऑफलाइन अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में हीटर नहीं ‘इंफ्रारेड लैंप’ का करें यूज, बिजली का बिल आधा आएगा, गर्मी भी होगी ज्यादा
अपने स्मार्टफोन या फीचर फोन पर *99# डायल करें। इसके बाद पैसा ट्रांसफर करने के लिए 1 दर्ज करें। यहां पर अपना पेमेंट ऑप्शन चुनें और जिसे पैसा भेजना है, उसकी यूपीआई आईडी,फोन नंबर,बैंक अकाउंट नंबर की डिटेल्स सब्मिट करें। इसके बाद कितना पैसा भेजना है, उसका अकाउंट और यूपीआई पिन की डिटेल्स डालें। इस तरह ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट का प्रोसेस पूरा हो जाएगा और आप पेमेंट कर सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।