KitKat Break Mode Wrapper: अगर आप भी बार-बार फोन चेक करने की आदत से परेशान हैं, तो अब इसका एक दिलचस्प और थोड़ा हटके समाधान सामने आया है. KitKat ने ऐसा रैपर लॉन्च किया है, जो आपके फोन के सिग्नल ही बंद कर देता है. यानी अब Take a Break सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि सच में ब्रेक लेने का नया तरीका बन सकता है.
क्या है Break Mode रैपर
KitKat ने अपने इस खास रैपर को “Break Mode” नाम दिया है. इसे Ogilvy Colombia के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसका मकसद लोगों को डिजिटल दुनिया की भागदौड़ से थोड़ा दूर ले जाना है, ताकि वे लगातार आने वाले नोटिफिकेशन, मैसेज और सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए राहत पा सकें.
कैसे काम करता है यह खास रैपर
यह रैपर दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके अंदर खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इसमें कॉपर, पॉलिएस्टर और पॉलीप्रोपाइलीन की लेयर होती है. जब आप अपना फोन इसमें रखते हैं, तो यह किसी भी मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi या रेडियो सिग्नल को अंदर जाने नहीं देता. मतलब फोन ऑन रहते हुए भी पूरी तरह ऑफलाइन हो जाता है.
Faraday Cage क्या होता है
इस तकनीक को Faraday cage कहा जाता है. यह एक तरह की अदृश्य ढाल की तरह काम करती है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल्स को ब्लॉक कर देती है. मेडिकल और रिसर्च लैब्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक, इसका इस्तेमाल डेटा को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है.
अंदर फोन क्यों हो जाता है साइलेंट
जब मोबाइल, Wi-Fi या रेडियो सिग्नल इस मेटल लेयर से टकराते हैं, तो वे अंदर जाने की बजाय बाहर ही फैल जाते हैं. इस वजह से रैपर के अंदर रखा फोन कॉल, मैसेज या इंटरनेट से कनेक्ट नहीं हो पाता. आसान भाषा में कहें तो यह फोन के लिए एक सिग्नल-प्रूफ बॉक्स जैसा काम करता है.
एड कैंपेन का मकसद
इस प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए एक खास वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे यह रैपर लोगों को सच में ब्रेक लेने में मदद करता है. यह KitKat के मशहूर “Take a Break” स्लोगन को एक नया और प्रैक्टिकल रूप देता है.
Kim Waigel के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य लोगों के ब्रेक लेने के अनुभव को और बेहतर बनाना है. जब आप KitKat खोलते हैं, तो उसी समय अपना फोन इस रैपर में रख दें और कुछ पल के लिए पूरी तरह अपने आसपास के माहौल में खो जाएं- यही असली ब्रेक है.
कितने समय तक रहेगा असरदार
इस रैपर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह करीब एक साल तक प्रभावी रह सकता है. इसके बाद इसे आसानी से रिसाइकल भी किया जा सकता है, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प बनता है.
ये भी पढ़ें- NASA का कमाल! धरती पर छुपा है आपका नाम- बस ऐसे करें खोज
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines