Keyboard Shortcuts for Google Chrome: इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करते वक्त, हममें से ज्यादातर लोग अपनी विंडोज या मैक डिवाइस पर कई टैब ब्राउज करते हैं। हालांकि, माउस का यूज करके इन टैब के बीच नेविगेट करना कभी-कभी थोड़ा थकाऊ या Time Consuming लग सकता है लेकिन आप कीबोर्ड शॉर्टकट का यूज करके टाइम बचा सकते हैं। वहीं आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट लेकर आए हैं जो ब्राउजर टैब को तेजी से नेविगेट करने में आपकी काफी मदद करेगा।
नया टैब करें ओपन
हममें से कई लोग एक नया टैब खोलने के लिए दिन में कई बार अपना माउस घुमाते हैं, लेकिन यह काम आप Ctrl + T शॉर्टकट का यूज करके भी कर सकते हैं। इस कमांड को रन करने के बाद ऑटोमेटिक एड्रेस बार पर फोकस हो जाता है, जिसका मतलब है कि आप अपने पसंदीदा सर्च इंजन में जो कुछ भी आप चाहते हैं उसे फटाफट टाइप करके सर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Paytm दे रहा IPhone 15 जीतने का मौका!
लास्ट टैब फिर से खोलें
अगर आप किसी टैब पर काम कर रहे हैं और वह गलती से बंद हो गया तो घबराएं नहीं आप उस टैब को फिर से एक कमांड पर वापस यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कीबोर्ड पर ‘Ctrl + Shift + T’ कॉम्बो का यूज करना है इतना करते ही गलती से बंद हुआ टैब वापस आ जाएगा।
वीडियो से भी जानें कुछ कमाल के शॉर्टकट
न्यू विंडो में खोलें टैब
अगर आप सिर्फ टैब ही नहीं एक नई ब्राउजर विंडो खोलना चाहते हैं, तो ‘Ctrl + N’ शॉर्टकट का यूज करें। जब आप कोई नया टैब खोलते हैं, तो टाइपिंग कर्सर अपने आप एड्रेस बार के टॉप पर पहुंच जाता है, जिससे आप तुरंत कुछ भी सर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
फटाफट करें टैब के बीच स्विच
अगर आप कई टैब ओपन करके रखते हैं और माउस का यूज करके नेविगेट करते हैं तो अभी रुक जाइये क्योंकि आप माउस के बिना भी अगले टैब पर स्विच कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Ctrl + Tab’ शॉर्टकट दबाना है जबकि पिछले टैब पर जाने के लिए ‘Ctrl + Shift + Tab’ का यूज करें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines