JioMart Tyohaar Ready Sale: अब सस्ते में करें खूब शॉपिंग! पाएं 80% छूट समेत कई ऑफर्स का लाभ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

JioMart Tyohaar Ready Sale: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और देश में अलग-अलग ई-कॉमर्स साइट्स सेल जारी कर रही है। अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की तरह जियोमार्ट (JioMart) पर भी नई सेल की शुरुआत हुई है। देश की बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी रिलायंस जियोमार्ट ने त्योहार रेडी (JioMart Tyohaar Ready Sale 2022) नाम से सेल शुरू की है।
23 सितंबर से शुरू JioMart Tyohaar Ready Sale 27 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को तगड़े डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा। आइए त्योहार रेडी सेल के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days: कम बजट में खरीदें POCO का 5जी स्मार्टफोन, जानिए क्या हैं ऑफर्स
जियोमार्ट पर त्योहार रेडी सेल शुरू है। इस दौरान फैशन और लाइफस्टाइल (Fashion and Lifestyle), इलेक्ट्रॉनिक आइटम (Electronic Items), किचन और होम (Kitchen and Home) आदि पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
जियोमार्ट सेल के दौरान ग्राहकों को चुनिंदा बैंक पर एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिल रहा है। 80 प्रतिशत छूट के लिए ग्राहक को कम से कम 7000 रुपये तक खर्च करने होंगे। भारतीय स्टेट बैंक के कार्ड पर अधिक डिस्काउंट उपलब्ध है।
अभी पढ़ें – New Telecom Bill: जल्द बंद हो जाएगी व्हाट्सएप से फ्री कॉलिंग! जानें क्या है सरकार की तैयारी
ग्राहक जियोमार्ट से शॉपिंग करने के दौरान फ्लैश डील्स का भी बेनिफिट्स उठा सकते हैं। इस दौरान महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर तगड़ा फायदा प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा रिलायंस ब्रांड के प्रोडक्ट्स जैसे- रिलायंस डिजिटल, रिलायंस ट्रेंड्स आदि पर लाभ पाया जा सकता है।
जियोमार्ट पर 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक फेस्टिवल सेल जारी रहेगी। कंपनी ने दो सेल का ऐलान किया है एक नाम त्योहार रेडी सेल है तो दूसरे का नाम बेस्टिवल सेल (Bestival Sale) है। दोनों ही सेल तगड़े ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: