New Telecom Bill: जल्द बंद हो जाएगी व्हाट्सएप से फ्री कॉलिंग! जानें क्या है सरकार की तैयारी

WhatsApp

Indian Telecommunication Bill, 2022: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ( WhatsApp) के जरिए फ्री कॉलिंग की सुविधा जल्द ही बंद हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार एक नया बिल ला रही है जिससे फ्री व्हाट्सएप कॉल की सुविधा खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

सरकार ने Indian Telecommunication Bill, 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इसमें कई नए बदलाव किए हैं। नए विधेयक के अनुसार, ऑनलाइन मुफ्त कॉलिंग सेवाओं की सुविधा देने वाले ऐप्स को ट्राई (TRAI) से ‘टेलीकॉम लाइसेंस’ की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन कॉलिंग के लिए करना होगा भुगतान!

इस नए बिल के ड्राफ्ट के तैयार होने के बाद आम लोगों के मन में सवाल है कि क्या भविष्य में व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा। इसका जवाब है कि अगर यह बिल संसद से पास हो जाता है तो यह कानून बन जाएगा। नतीजतन, ट्राई ऐसी कॉलों के शुल्क पर अंतिम फैसला करेगा।

विज्ञापन

बता दें कि भारत में बड़ी संख्या में लोग इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का यूज करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, व्हाट्सएप के एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। बिल का ड्राफ्ट मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद है।

सरकार ने 20 अक्टूबर तक मांगे सुझाव

फिलहाल, ये यूजर्स WhatsApp या दूसरे ऐप्स पर आज भी डेटा कॉस्ट के रूप में भुगतान करते हैं, लेकिन लाइसेस फीस के बाद स्थिति क्या होगी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। संभव है कि बिल आने के बाद WhatsApp या दूसरी इंटरनेट कॉलिंग कंपनी इसके लिए अतिरिक्त चार्ज लेने लगे। केंद्र सरकार ने नए बिल पर 20 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं। इसके बाद ही इस पर कोई स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp के अलावा इंटरनेट कॉलिंग ऐप जैसे Skype, Zoom, Telegram और Google Duo को भी लाइसेंस लेना होगा। OTT प्लेटफॉर्म्स को भी इस नए Telecommunication Bill में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ