आज के समय में जब हर कोई मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव क्रिकेट देखना पसंद करता है, OTT प्लेटफॉर्म की जरूरत तेजी से बढ़ी है. आज के वक्त में हर अच्छी सीरीज OTT पर ही देखने को मिलती है. ऐसे में Jio यूजर्स के लिए JioHotstar एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है, जहां लाइव क्रिकेट से लेकर अच्छी क्वालिटी में मूवी, सीरीज और कार्टून आदि कई शानदान कंटेंट मौजूद है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि मोबाइल रिचार्ज के साथ मिलने वाला JioHotstar सब्सक्रिप्शन बेहतर है या फिर इसे अलग से JioHotstar की बेवसाइट प्लान लेना ज्यादा सही रहेगा. सही फैसला आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है, इसलिए दोनों ऑप्शन के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: AC ऑन करने के बाद भी रूम नहीं रहता ठंडा? Remote की ये Settings मिनटों में बना देंगी
मोबाइल रिचार्ज के साथ JioHotstar: क्या हैं फायदे?
अगर आप Jio के कुछ खास प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो उनमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री या शामिल होता है.
- इन में अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती.
- डेटा और OTT दोनों का फायदा एक साथ मिलता है.
- क्रिकेट मैच और नई सीरीज तुरंत एक्सेस मिलती है.
- यह ऑप्शन उन लोगों के लिए अच्छा है जो पहले से Jio सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और नियमित रिचार्ज करते हैं.
| रिचार्ज की कीमत | वैधता | डेटा लाभ | Hotstar सब्सक्रिप्शन |
| ₹399 | 28 दिन | 2.5GB/day | 28 दिनों के लिए |
| ₹149 | 30 दिन | 10GB | 90दिनों के लिए |
| ₹3,599 | 365 दिन | 2.5GB/day | 3 महीने के लिए |
ऊपर हमने Jioके कुछ मशहूर प्लान का जिक्र किया है, आप Jioऐप में जाकर बाकी प्लान देख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार, सही प्लान आसानी से खरीद सकते हैं.
अलग से JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेने के फायदे
अगर आप सिर्फ कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो अलग से JioHotstar प्लान लेना भी समझदारी हो सकता है.
- नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.
- किसी भी सिम या WiFi पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
- प्लान के अनुसार बेहतर वीडियो क्वालिटी और फीचर्स मिलते हैं.
- यह ऑप्शन उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो सिर्फ OTT का पूरा अनुभव लेना चाहते हैं, बिना मोबाइल प्लान के बंधन के.
कौन सा प्लान है आपके लिए सही है?
अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज करना ही पड़ता है, तो Jio प्लान के साथ मिलने वाला Hotstar ज्यादा किफायती साबित होता है. वहीं, अगर आप ज्यादा समय OTT कंटेंट देखते हैं और हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग चाहते हैं, तो अलग से सब्सक्रिप्शन लेना ज्यादा सही रहेगा. आसान शब्दों में, कम खर्च और बेसिक जरूरत के लिए रिचार्ज वाला ऑप्शन, और बेहतर अनुभव के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से अलग प्लान लेना बेहतर माना जा सकता है.
समझदारी से चुनें सही प्लान
दोनों ऑप्शन अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं, बस जरूरत को समझना जरूरी है. अगर आपका मकसद पैसे बचाना और साथ में एंटरटेनमेंट पाना है, तो Jio रिचार्ज के साथ JioHotstar लेना सही रहेगा. लेकिन अगर आप बिना किसी सीमा के कंटेंट देखना चाहते हैं, तो अलग से सब्सक्रिप्शन ज्यादा फायदे देगा. सही चुनाव करके आप अपने पैसे और एंटरटेनमेंट दोनों का पूरा फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब पूरी तरह फ्री नहीं रहा WhatsApp! नई Plus सर्विस शुरू, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
3 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
7 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
20 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines