JioHotstar Subscription: मोबाइल रिचार्ज से जियो हॉटस्टार लेना सही या अलग से प्लान खरीदना? जानिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद

Jio Hotstar Subscription Plans: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि Jio Hotstar का अलग से प्लान लेना ज्यादा अच्छा होता है या फिर Jio के रिचार्ज में मिलने वाला फ्री सब्सक्रिप्शन बेहतर है. आइए जानते हैं दोनों में फर्क.

Jio Hotstar bundled plans 2026

Jiohotstar सस्ते में कैसे लें? (Image: News24)

विज्ञापन

आज के समय में जब हर कोई मोबाइल पर फिल्में, वेब सीरीज और लाइव क्रिकेट देखना पसंद करता है, OTT प्लेटफॉर्म की जरूरत तेजी से बढ़ी है. आज के वक्त में हर अच्छी सीरीज OTT पर ही देखने को मिलती है. ऐसे में Jio यूजर्स के लिए JioHotstar एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है, जहां लाइव क्रिकेट से लेकर अच्छी क्वालिटी में मूवी, सीरीज और कार्टून आदि कई शानदान कंटेंट मौजूद है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि मोबाइल रिचार्ज के साथ मिलने वाला JioHotstar सब्सक्रिप्शन बेहतर है या फिर इसे अलग से JioHotstar की बेवसाइट प्लान लेना ज्यादा सही रहेगा. सही फैसला आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है, इसलिए दोनों ऑप्शन के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: AC ऑन करने के बाद भी रूम नहीं रहता ठंडा? Remote की ये Settings मिनटों में बना देंगी

विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज के साथ JioHotstar: क्या हैं फायदे?

अगर आप Jio के कुछ खास प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो उनमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री या शामिल होता है.

  • इन में अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती.
  • डेटा और OTT दोनों का फायदा एक साथ मिलता है.
  • क्रिकेट मैच और नई सीरीज तुरंत एक्सेस मिलती है.
  • यह ऑप्शन उन लोगों के लिए अच्छा है जो पहले से Jio सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और नियमित रिचार्ज करते हैं.
रिचार्ज की कीमतवैधताडेटा लाभHotstar सब्सक्रिप्शन
₹39928 दिन2.5GB/day28 दिनों के लिए
₹14930 दिन10GB90दिनों के लिए
₹3,599365 दिन2.5GB/day3 महीने के लिए

ऊपर हमने Jioके कुछ मशहूर प्लान का जिक्र किया है, आप Jioऐप में जाकर बाकी प्लान देख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार, सही प्लान आसानी से खरीद सकते हैं.

अलग से JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेने के फायदे

अगर आप सिर्फ कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो अलग से JioHotstar प्लान लेना भी समझदारी हो सकता है.

विज्ञापन
  • नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ता.
  • किसी भी सिम या WiFi पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • प्लान के अनुसार बेहतर वीडियो क्वालिटी और फीचर्स मिलते हैं.
  • यह ऑप्शन उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो सिर्फ OTT का पूरा अनुभव लेना चाहते हैं, बिना मोबाइल प्लान के बंधन के.

कौन सा प्लान है आपके लिए सही है?

अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज करना ही पड़ता है, तो Jio प्लान के साथ मिलने वाला Hotstar ज्यादा किफायती साबित होता है. वहीं, अगर आप ज्यादा समय OTT कंटेंट देखते हैं और हाई क्वालिटी स्ट्रीमिंग चाहते हैं, तो अलग से सब्सक्रिप्शन लेना ज्यादा सही रहेगा. आसान शब्दों में, कम खर्च और बेसिक जरूरत के लिए रिचार्ज वाला ऑप्शन, और बेहतर अनुभव के लिए ऑफिशियल वेबसाइट से अलग प्लान लेना बेहतर माना जा सकता है.

समझदारी से चुनें सही प्लान

दोनों ऑप्शन अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं, बस जरूरत को समझना जरूरी है. अगर आपका मकसद पैसे बचाना और साथ में एंटरटेनमेंट पाना है, तो Jio रिचार्ज के साथ JioHotstar लेना सही रहेगा. लेकिन अगर आप बिना किसी सीमा के कंटेंट देखना चाहते हैं, तो अलग से सब्सक्रिप्शन ज्यादा फायदे देगा. सही चुनाव करके आप अपने पैसे और एंटरटेनमेंट दोनों का पूरा फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ