हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JioHotstar पर बार-बार आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये वायरल ट्रिक, दूर होगी समस्या!

JioHotstar पर फिल्म या वेब सीरीज देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन परेशान करते हैं? सोशल मीडिया पर एक ट्रिक वायरल हो रही है, जिसमें वीडियो की टाइमलाइन का इस्तेमाल करके विज्ञापनों को कम या गायब करने का दावा किया जा रहा है. जानिए क्या है यह तरीका और कैसे करना है ट्रिक.

विज्ञापन
JioHotstar पर फिल्म या वेब सीरीज देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन आते हैं. (Image Credit-AI)

आजकल हर कोई  OTT ऐप्स फिल्मे वेबसीरीज देखता है. लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते समय बीच-बीच में आने वाले ऐड कई बार मजा किरकिरा कर देते हैं. खासकर तब, जब कोई फिल्म या वेब सीरीज का दिलचस्प सीन चल रहा हो और अचानक ऐड आ जाए. JioHotstar इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ट्रिक चर्चा में है, जिससे विज्ञापनों को कम करने या हटाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, यह तरीका हर यूजर के लिए काम करेगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे ट्राई जरूर किया जा सकता है.

JioHotstar पर विज्ञापन हटाने की क्या है ट्रिक?

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस ट्रिक में वीडियो की टाइमलाइन यानी प्रोग्रेस बार का इस्तेमाल किया जाता है. दावा है कि वीडियो को एक खास तरीके से आगे बढ़ाकर दोबारा चलाने से बीच में आने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप भी इसे आजमाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

JioHotstar पर विज्ञापन हटाने की ट्रिक

  1. JioHotstar पर अपनी पसंद की फिल्म या वेब सीरीज चलाएं.
  2. वीडियो शुरू होने के बाद प्रोग्रेस बार को पकड़कर आगे की ओर ले जाएं.
  3. टाइमलाइन को वीडियो के आखिरी हिस्से में आने वाले विज्ञापन के पास ले जाएं.
  4. जैसे ही आखिरी विज्ञापन शुरू हो, बैक बटन दबाकर वीडियो बंद कर दें.
  5. अब उसी फिल्म या वेब सीरीज को दोबारा प्ले करें.
  6. दोबारा वीडियो चलाने के बाद आने वाले पहले विज्ञापन को पूरा चलने दें.
  7. सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक, इसके बाद बाकी विज्ञापन दिखाई देना बंद हो सकते हैं.

क्या हर यूजर के लिए काम करेगी यह ट्रिक?

फिलहाल इस ट्रिक को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि यह JioHotstar के सभी यूजर्स के लिए काम करती है या नहीं. ऐप का वर्जन, डिवाइस और विज्ञापन दिखाने का तरीका अलग होने से इसका नतीजा भी अलग हो सकता है. अगर आपके फोन में यह ट्रिक काम नहीं करती, तो इसकी वजह ऐप की कोई तकनीकी समस्या होना जरूरी नहीं है. 

विज्ञापन

विज्ञापन हटने की क्या हो सकती है वजह?

इस ट्रिक के काम करने के पीछे एक संभावना यह हो सकती है कि वीडियो को आगे बढ़ाने और दोबारा चलाने के दौरान ऐप विज्ञापन दिखाने के क्रम को सही तरीके से अपडेट न कर पाए. लेकिन यह सिर्फ एक अनुमान है. बिना तकनीकी जांच के यह कहना सही नहीं होगा कि JioHotstar का सिस्टम विज्ञापनों को छोड़ देता है या इसी वजह से बाकी ऐड दिखने बंद हो जाते हैं.

समझें कि इस ट्रिक के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं है. इसे आजमाने पर भी विज्ञापन आते रहें, तो हैरान होने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio का सबसे किफायती प्लान! मिलती है 90 दिन की वैलिडिटी और 200GB डेटा, बस इतनी है कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola