JioBook Sale Offer: 35 हजार का लैपटॉप मिल रहा है सिर्फ 10,799 रुपये में! जानें ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

JioBook Sale Offer: रिलायंस जियो ने अपना सुपर लो-कॉस्ट लैपटॉप जियोबुक (JioBook Launch in India) को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को सभी के लिए अपने रिलायंस डिजिटल स्टोर पर उपलब्ध कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से आप इसे खरीद सकते हैं। जियोबुक की कीमत पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आइए जियो बुक लैपटॉप पर मिल रहे ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं।
Reliance Jio ने JioBook को 15,799 रुपये में लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि इसकी असल कीमत 35,605 रुपये है, लेकिन इसे 15,799 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी की ओर प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के साथ 5,000 रुपये तक की इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी अलग-अलग कार्ड पर अलग-अलग कैशबैक ऑफर कर रही है।
कंपनी की ओर से दावा किया गया है इसकी बैटरी 8 घंटे से ज्यादा चल सकती है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी है जो सिंगल चार्जिंग पर अच्छा बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू का प्रोसेसर है। इसका वजन सिर्फ 1.2 किलोग्राम है, जो इसे सुपर लाइट बनाता है।
इस लैपटॉप के बारे में एक और बात जो आपको जाननी चाहिए वह यह है कि यह सरकार के आत्मानिर्भर भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए मेड इन इंडिया है। सिम एक्टिवेट कराने के लिए यूजर्स को केवाईसी प्रोसेस को पूरा करने के लिए नजदीकी जियो स्टोर पर जाना होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: