Jio AirFiber Launch Price in India: आज बाजार में कई तरह के वाईफाई मौजूद है, लेकिन ज्यादातर सभी केबल या तारों के कनेक्शन के साथ आते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं हमारे घर की शोभा में कमी आने लगती है। हालांकि, जरूरत होने के कारण हमें कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है और अपने घर में इन केबलों के साथ ही वाईफाई का यूज करना पड़ता है। हालांकि, अब आपकी जरूरत और घर की सुंदरता में किसी तरह की कोई कमी न इसलिए मार्केट में एक नया डिवाइस आ चुका है।
जी हां, रिलायंस जियो की ओर से बिना केबल के हाई-स्पीड इंटरनेट सपोर्ट वाला वायरलेस डिवाइस पेश किया गया है।पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान आकाश अंबानी ने एक वायरलेस इंटरनेट समाधान के तौर पर जियो एयरफाइबर की घोषणा की थी, जिसे 19 सितंबर 2023 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आज हम आपको जियो एयरफाइबर क्या है, इसे कैसे लिया जा सकता है, उपलब्धता, प्लान की कीमत और खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- JioFiber Cheapest Plan: ये है जियो का सस्ता प्लान, 500 रुपये से कम में मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेंट
What is Jio AirFiber?
रिलायंस के अनुसार JioAirFiber एक ऐसा वायरलेस डिवाइस है जिसे लेने के बाद इसको प्लग इन करना होगा और फिर चालू करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके घर में एक निजी वाई-फाई हॉटस्पॉट होगा, जो ट्रू 5जी का यूज करके अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने का काम करेगा। इसके कनेक्शन के लिए किसी तरह की केबल या तार की जरूरत नहीं होगी। आप वाईफाई के अलावा डिजिटल टीवी चैनल और OTT ऐप्स का भी फायदा पा सकेंगे।
JioAirFiber Benefits
- सभी प्रमुख 550+ डिजिटल टीवी चैनल हाई-डेफिनिशन में उपलब्ध हैं।
- सबसे लोकप्रिय 16+ ओटीटी ऐप्स की सर्विस मुफ्त पा सकते हैं।
- स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, फोन या टैबलेट जैसे डिवाइसों पर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके जरिए आप वाई-फाई 6 तक सपोर्ट पा सकते हैं।
- जियो होम राउटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- जियो सेट-टॉप बॉक्स का सपोर्ट मिलता है।
- जियो होम स्मार्टफोन ऐप का सपोर्ट भी शामिल है।
Jio AirFiber Plans
- Rs 599 +GST- नए ग्राहकों के लिए 6/12 महीने का प्लान्स उपलब्ध हैं। प्लान की वैधता बिल साइकल के आधार पर है। बेनिफिट्स की बात करें तो 30mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा और 14 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- Rs 899 +GST- नए ग्राहकों के लिए 6/12 महीने का प्लान्स उपलब्ध हैं। प्लान की वैधता बिल साइकल के आधार पर है। बेनिफिट्स की बात करें तो 100mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा और 14 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- Rs 1199 +GST- नए ग्राहकों के लिए 6/12 महीने का प्लान्स उपलब्ध हैं। प्लान की वैधता बिल साइकल के आधार पर है। बेनिफिट्स की बात करें तो 100mbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा और 16 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Jio AirFiber Availability in India
- अहमदाबाद
- बेंगलुरु
- चेन्नई
- दिल्ली
- हैदराबाद
- कोलकाता
- मुंबई
- पुणे
How to Get Jio AirFiber via WhatsApp Number?
- आप जियो एयरफाइबर को व्हाट्सएप के जरिए बुक कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको 60008-60008 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी।
- इसके बाद आपको व्हाट्सएप जियो के ऑफिशियल नंबर से कांटेक्ट किया जाएगा।
- यहां से आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके JioAirFiber सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आप जियो एयरफाइबर की कनेक्शन बुक कर पाएंगे।
- जियो एयरफाइबर की सर्विस देने के लिए कंपनी की ओर से पहले आप से संपर्क किया जाएगा।
- सर्विस देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आपके घर को कनेक्ट किया जाएगा।
आप चाहें तो व्हाट्सएप के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (www.jio.com) या नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर भी JioAirFiber का कनेक्शन बुक करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
22 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines