Jio AirFiber: गजब का डिवाइस? बिना केबल हाई स्पीड इंटरनेट के साथ टीवी चैनल का फायदा, जानें प्लान से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio AirFiber Launch Price in India: आज बाजार में कई तरह के वाईफाई मौजूद है, लेकिन ज्यादातर सभी केबल या तारों के कनेक्शन के साथ आते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं हमारे घर की शोभा में कमी आने लगती है। हालांकि, जरूरत होने के कारण हमें कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है और अपने घर में इन केबलों के साथ ही वाईफाई का यूज करना पड़ता है। हालांकि, अब आपकी जरूरत और घर की सुंदरता में किसी तरह की कोई कमी न इसलिए मार्केट में एक नया डिवाइस आ चुका है।
जी हां, रिलायंस जियो की ओर से बिना केबल के हाई-स्पीड इंटरनेट सपोर्ट वाला वायरलेस डिवाइस पेश किया गया है।पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान आकाश अंबानी ने एक वायरलेस इंटरनेट समाधान के तौर पर जियो एयरफाइबर की घोषणा की थी, जिसे 19 सितंबर 2023 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आज हम आपको जियो एयरफाइबर क्या है, इसे कैसे लिया जा सकता है, उपलब्धता, प्लान की कीमत और खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- JioFiber Cheapest Plan: ये है जियो का सस्ता प्लान, 500 रुपये से कम में मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेंट
रिलायंस के अनुसार JioAirFiber एक ऐसा वायरलेस डिवाइस है जिसे लेने के बाद इसको प्लग इन करना होगा और फिर चालू करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके घर में एक निजी वाई-फाई हॉटस्पॉट होगा, जो ट्रू 5जी का यूज करके अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने का काम करेगा। इसके कनेक्शन के लिए किसी तरह की केबल या तार की जरूरत नहीं होगी। आप वाईफाई के अलावा डिजिटल टीवी चैनल और OTT ऐप्स का भी फायदा पा सकेंगे।
आप चाहें तो व्हाट्सएप के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (www.jio.com) या नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर भी JioAirFiber का कनेक्शन बुक करवा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: