Jio Welcome offer: जियो एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है। जियो वेलकम ऑफर के तहत, यूजर्स को 100GB फ्री क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी, जिसकी शुरुआत दीवाली से होने जा रही है। इस ऑफर से जियो के ग्राहकों को अपने फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट ऑनलाइन साफ्टी रखने में मदद मिलेगी, और इसके लिए उन्हें कोई ज्यादा शुल्क नहीं देना होगा। पिछले कुछ सालों में जियो ने अपने टेलिकॉम और डिजिटल सेवाओं का ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है, जिससे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी हो गई है।
जियो सिर्फ सस्ते डेटा और कॉलिंग की सेवा नहीं देता, बल्कि ओटीटी, इंटरनेशनल रोमिंग और एआई फोन कॉल ट्रांसलेशन जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है। इस तरह की सेवाओं के कारण जियो का यूजरबेस तेजी से बढ़ रहा है, और अन्य टेलिकॉम कंपनियों के यूजर्स जियो की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
यह भी पढ़े: iPhone 16 Vs iPhone 17: जानें कौन सा फोन है आपके लिए सही?
जियो का इकोसिस्टम: एयरटेल के लिए परेशानी
जियो ने पिछले कुछ सालों में एक ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया है, जिससे एयरटेल और अन्य कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जियो न सिर्फ टेलिकॉम सेवाएं प्रदान करता है, बल्कि इसके पास ओटीटी, क्लाउड सर्विस और एआई सेवाएं भी उपलब्ध हैं। ये सेवाएं फिलहाल शुरुआती दौर में मुफ्त में दी जा रही हैं, जिससे कई एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स जियो की ओर शिफ्ट हो सकते हैं।
जियो की डेटा और कॉलिंग सेवाएं
जियो की खासियत यह है कि वह अपने यूजर्स को सबसे सस्ती दरों पर डेटा और कॉलिंग सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, जियो इंटरनेशनल रोमिंग सेवा भी ऑफर करता है, जो इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाती है। जियो के रिचार्ज पर यूजर्स को जियोसिनेमा ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जहां पर आईपीएल, ओलंपिक और अन्य बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स मुफ्त में देखे जा सकते हैं। यही वजह है कि दूसरे नेटवर्क्स के यूजर्स तेजी से जियो की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
यह भी पढ़े: ओ भाई साहब!! ट्रेडिशनल चमड़े को कहें Bye Bye, मार्केट में आया Beer से बना लेदर; जानें
जियो फ्री 100GB डेटा क्लाउड
जियो ने अपने यूजर्स को एक और शानदार सुविधा दी है। अब जियो यूजर्स को 100GB का फ्री डेटा क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिससे वे अपनी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन सेव कर सकेंगे। जहाँ गूगल के जीमेल पर सिर्फ 15GB फ्री डेटा मिलता है और ज्यादा डेटा के लिए यूजर्स को 150 से 500 रुपये तक का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, वहीं जियो अपने यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 100GB डेटा उपलब्ध करवा रहा है। यह सुविधा अभी तक किसी अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर द्वारा प्रदान नहीं की गई है।
क्या है जियो फोन कॉल AI फीचर
जियो ने Jio Phone Call AI फीचर भी पेश किया है, जो फोन कॉल्स के दौरान एआई का इस्तेमाल करता है। इस फीचर की खासियत यह है कि यह रियल टाइम में भाषाओं का ट्रांसलेशन कर सकता है। यूजर्स किसी भी भाषा में बात कर सकते हैं और एआई तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद कर देगा। इसके अलावा, इस फीचर में मल्टीपल लैंग्वेज सपोर्ट है, जिससे यूजर्स को अलग अलग भाषाओं में बात करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, जियो टीवी ओएस और जियो टीव प्लस जैसी अनूठी सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जो इसे अन्य टेलिकॉम कंपनियों से अलग बनाती हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines