हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio vs Airtel vs Vi: 600 रुपये से कम में कौन दे रहा है बेस्ट रिचार्ज प्लान? जानिए 

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: क्या आप ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो 600 रुपये के आसपास की कीमत के साथ आता हो लेकिन अधिक सुविधा प्रदान करता हो? अगर हां, तो आइए 600 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
सस्ते रिचार्ज प्लान

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने BGMI प्लेयर्स के लिए दो रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। दोनों ही प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ है और खासतौर पर गेमर्स के लिए पेश किए गए हैं। 600 रुपये से कम कीमत वाले ये दोनों प्लान, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज के सामने बेस्ट है या नहीं? 600 रुपये से कम में कौन सी कंपनी बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है? आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जियो के 600 रुपये से कम के नए रिचार्ज प्लान

गेमर्स के लिए खास पेश हुए 495 और 545 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है। रिचार्ज के साथ JioGames Cloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स भी शामिल है। 495 रुपये वाले रिचार्ज के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा के अलावा एक्स्ट्रा 5GB डेटा की सुविधा भी मिल रही है। इतना ही नहीं, FanCode सब्सक्रिप्शन भी 28 दिन के लिए मुफ्त दिया जा रहा है।

बात करें जियो के 545 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की तो ये भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के साथ रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल का फायदा दिया जाता है। इसके अलावा JioGames Cloud और FanCode का मुफ्त सब्सक्रिप्शन 28 दिन के लिए है। साथ ही एक्स्ट्रा बेनिफिट में 5GB डेटा अलग से मिल रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: 336 दिन के इस प्लान के सामने भूल जाएंगे 365 दिनों वाला रिचार्ज, जानें कौन सा रहेगा सबसे बेस्ट?

एयरटेल के 600 रुपये से कम के प्लान

एयरटेल के 600 रुपये से कम के प्लान में आप 449 रुपये का रिचार्ज अपना सकते हैं। इसके साथ 28 दिनों के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और रोजाना 3GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, ये प्लान एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स, स्पैम कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है।

विज्ञापन

वीआई का 600 रुपये से कम का रिचार्ज प्लान

वोडाफोन आइडिया का 539 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोजाना 100 SMS और रोजाना 4GB डेटा बेनिफिट मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, हाफ-डे अनलिमिटेड डेटा और डेटा डिलाइट का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp की तरह Google Message पर भी दोनों तरफ के मैसेज होंगे Delete, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola