News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Google Message New Features: दिग्गज टेक कंपनी गूगल के मैसेज ऐप का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खास फीचर रोल आउट हो गया है। प्लेटफॉर्म पर प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप जैसा फीचर पेश कर दिया गया है। ऐसे में यूजर्स के लिए मैसेज भेजने के बाद दोनों तरफ से मैसेज को डिलीट करना आसान हो सकेगा। जी हां, WhatsApp का मैसेज फीचर- डिलीट फॉर एवरीवन जारी कर दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन स्नूज अपडेट भी आया है। आइए जानते हैं कि कैसे गूगल मैसेज का नया फीचर आपके लिए काम का साबित हो सकता है और इसका यूज करने का तरीका क्या है?
दरअसल, गूगल की ओर से एंड्रॉइड अपडेट के साथ मैसेज का नया फीचर मिलेगा। ऐसे में आपके लिए RCS चैट यानी SMS पर भी “Delete For Everyone” का ऑप्शन मिलेगा। ये बिल्कुल WhatsApp पर मौजूद मैसेज डिलीट फीचर की तरह ही काम करता है। दूसरा फीचर नोटिफिकेशन स्नूज है जो मैसेज के नोटिफिकेशन को स्नूज कर पाएगा। दोनों मैसेज फीचर आपके काम के साबित हो सकते हैं।
अब अगर किसी को मैसेज सेंड हो गया और रिसीवर ने रिसीव भी कर लिया तो आप तुरंत उस मैसेज को दोनों तरफ से डिलीट कर सकेंगे। अगर गलती से किसी को कुछ SMS कर देते हैं या कोई ऐसा मैसेज सेंड हो गया जिसे सामने वाले के पढ़ने से पहले ही डिलीट कर देना चाहते हैं, तो ऐसे में Delete For Everyone फीचर काम का साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- UPI Autopay: बिना मर्जी नहीं कटेंगे पैसे, बस इस सेटिंग को करें ऑफ
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।