Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, सिर्फ 44 रुपये में सालभर चालू रहेगा नंबर
अगर आप Jio का सिम सिर्फ OTP या इनकमिंग कॉल के लिए इस्तेमाल करते हैं और बार-बार महंगा रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो यह ट्रिक आपके काम आ सकती है. सिर्फ 11 रुपये के छोटे से डेटा प्लान से आप अपने जियो नंबर को बंद होने से बचा सकते हैं. जानते हैं कैसे?

अगर आपके पास Reliance Jio का सिम है और आप सिर्फ नंबर चालू रखने के लिए बार-बार महंगे रिचार्ज नहीं करना चाहते, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की हो सकती है. कई लोग अपने सेकेंडरी नंबर या बैंकिंग और OTP के लिए इस्तेमाल होने वाले सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हर बार बड़ा रिचार्ज कराना जरूरी नहीं है. दरअसल एक छोटी सी ट्रिक से आप बेहद कम खर्च में पूरे साल अपना जियो नंबर चालू रख सकते हैं.
90 दिन का नियम समझना जरूरी
2 / 7जियो के नियमों के अनुसार अगर किसी नंबर पर लगभग 90 दिनों तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो उसे डिएक्टिवेट किया जा सकता है. लेकिन अगर इस अवधि के दौरान थोड़ी भी कॉल या इंटरनेट गतिविधि हो जाती है, तो यह समय सीमा फिर से रीसेट हो जाती है.
11 रुपये का डेटा प्लान काम का
3 / 7इस स्थिति में जियो का 11 रुपये वाला डेटा पैक काफी मददगार साबित हो सकता है. इस प्लान में 1 घंटे के लिए 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. भले ही इसकी वैधता कम हो, लेकिन थोड़ी देर इंटरनेट इस्तेमाल करना ही काफी होता है.
ऐसे बढ़ जाती है सिम की वैधता
4 / 7जैसे ही आप 11 रुपये का यह प्लान लेकर थोड़ा सा डेटा इस्तेमाल करते हैं, आपके नंबर पर एक्टिविटी दर्ज हो जाती है. इससे सिम की निष्क्रिय अवधि फिर से 90 दिनों के लिए बढ़ जाती है और नंबर बंद होने से बच जाता है.
सालभर में बेहद कम खर्च
5 / 7अगर आप हर 90 दिन में सिर्फ एक बार 11 रुपये का रिचार्ज कर लेते हैं, तो पूरे साल में कुल खर्च लगभग 44 रुपये ही आता है. इस तरह बेहद कम पैसे में आपका सेकेंडरी नंबर भी एक्टिव रह सकता है.
इनकमिंग कॉल और OTP मिलते रहेंगे
6 / 7इस दौरान बिना किसी बड़े रिचार्ज प्लान के भी नंबर पर इनकमिंग कॉल और SMS आते रहते हैं. बैंकिंग OTP या जरूरी मैसेज भी मिलते रहते हैं, इसलिए यह तरीका कई यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है.
समय सीमा का रखें ध्यान
7 / 7ध्यान रखें कि 90 दिन की अवधि पूरी होने से पहले किसी न किसी तरह की एक्टिविटी जरूर कर लें. अगर समय सीमा निकल गई, तो सिम बंद हो सकता है और आपका नंबर किसी दूसरे यूजर को भी दिया जा सकता है.