Jio vs Airtel vs Vi में कौन दे रहा है 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान?
Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में से कौन सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान दे रहा है? आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio vs Airtel vs Vi Recharge Plans: फोन नंबर को रिचार्ज करवाने की जब बात आती है तो हम ऐसे प्लान की तलाश कर रहे होते हैं जो किफायती के साथ कई अन्य सुविधाओं का लाभ भी दे। इसके लिए हम कई बार फोन नवंंबर को पोर्ट भी करवाने की सोचते हैं। जबकि, अपने ग्राहकों को बनाएं रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की पूरी कोशिश रहती है कि वो कम में अच्छा ऑप्शन दे सके। ये ही कारण है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों के बीच आमतौर पर रिचार्ज प्लान को लेकर मुकाबला होता रहता है।
बात करें करीब तीन महीने यानी 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की तो ये तीनों प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई बेनिफिट्स के साथ प्लान उपलब्ध करवाती हैं। आज हम आपको तीनों के 84 दिनों वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके लिए ये तय करना आसान हो सकेगा कि Jio vs Airtel vs Vi में 84 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान (Sasta Recharge Plan) कौन सी कंपनी दे रही है?
जियो अपने ग्राहकों को 395 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। ये प्लान रोजाना खर्च के मुताबिक 4.70 रुपये का पड़ सकता है। प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 6GB इंटरनेट डेटा और 1000 SMS की सुविधा मिलती है।
एयरटेल की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ 455 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB इंटरनेट डेटा और 900 SMS का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Security Tips: कहीं आप तो नहीं कर रहे व्हाट्सएप यूज करने में ऐसी गलती? तुरंत करें चेक
Vi का 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 459 रुपये का आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB इंटरनेट डेटा और 1000 SMS का फायदा मिलेगा। ये कंपनी का सबसे एंट्री लेवल प्लान है, जिसमें वीआई के अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: