Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans: क्या आप हर दिन या हर महीने रिचार्ज करने की सिरदर्दी नहीं लेना चाहते हैं? अगर हां, तो लंबी वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं। एक से ज्यादा महीने वाले रिचार्ज प्लान से जेब पर कम भार भी पड़ेगा और आप लंबे समय तक प्लान के साथ मिल रही सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। आमतौर पर लोग 84 दिनों वाले प्लान को अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन जियो, एयरटेल और बीएसएनएल की ओर से 90 दिनों का प्लान भी दिया जाता है। इससे 3 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल और बीएसएनएल में से किसका 90 दिनों वाला प्लान सस्ता और कम में ज्यादा सुविधा वाला रहेगा?
Reliance Jio 3 Months Plan
रिलायंस जियो की ओर से करीब 3 महीने यानी 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 899 रुपये का ऑफर किया जाता है। इसके साथ यूजर्स को ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलता है। अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2 GB डेटा, डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, रिचार्ज के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री दिया जाता है। अन्य लाभ की बात करें तो प्लान के साथ अतिरिक्त 20 GB डेटा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा और 50 जीबी तक JioAICloud स्टोरेज का फायदा मिलता है।
Airtel 90 Days Recharge Plan
एयरटेल की ओर से 90 दिनों का रिचार्ज प्लान 929 रुपये में ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 1.5 जीबी डेटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा स्पैम कॉल्स और मैसेज बचने के लिए रिचार्ज के साथ अलर्ट सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन और मुफ्त में हेलो ट्यून की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- BSNL के इस 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान ने बढ़ाई Jio और Airtel की टेंशन, कम में ज्यादा बेनिफिट्स
BSNL 90 Days Plan
बीएसएनएल की ओर से 90 दिनों का रिचार्ज प्लान सिर्फ 485 रुपये का पेश किया जाता है। इसके साथ यूजर्स को रोजाना वॉइस कॉलिंग का अनलिमिटेड फायदा मिलता है। लोकल और एसटीडी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा दी जाती है। इसके अलावा हर दिन 1.5 जीबी डेटा और डेली 100 SMS की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है।
एयरटेल और जियो की तुलना में 90 दिनों का प्लान बीएसएनएल का सस्ता हो सकता है, लेकिन नेटवर्क के मामले में ये कंपनी पीछे है। दरअसल, बीएसएनएल के मौजूदा प्लान 3 जी नेटवर्क कनेक्शन के साथ हैं। फिलहाल, बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क और 5जी नेटवर्क को लाने की तैयार चल रही है।
ये भी पढ़ें- Elon Musk के स्टारलिंक से भारत में मचेगा धमाल, जानें कब तक होगी Satellite Internet की शुरुआत, क्या होगी कीमत?
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines