News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Starlink Price and Availability in India: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नए तरीके की इंटरनेट सेवा भारतीय लोगों के बीच भी जल्द शुरू हो सकती है। बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में भी इंटरनेट की सेवा दी जाएगी। भारत के हर कोने तक इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस की शुरुआत होने का सभी को बेसब्री से इंतजार भी है। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की ओर से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत की जाएगी।
इससे पहले ये सर्विस बांग्लादेश और भूटान में शुरू हो चुकी है। दोनों देश स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में कब तक स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू होगी? बांग्लादेश और भूटान की तुलना में स्टारलिंक का प्लान भारत में कितना सस्ता हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा पहले स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान को कम कीमत में पेश करने और स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट पर सिफारिशें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से भी ये पुष्टि किया जा चुका है कि भारत में जल्द ही एलन मस्क की कंपनी Starlink की सर्विस शुरू होने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
मई में स्टारलिंक को लेटर ऑफ इंटरनेट (LOI) मिल चुका है और दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से लाइसेंस भी जल्दी मिल जाएगा। इसके बाद IN-SPACe से अप्रूवल लेना होगा और फिर जाकर भारत में स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत हो सकेगी।
फिलहाल, स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट सिर्फ दो देश में उपलब्ध है। बांग्लादेश और भूटान में अलग-अलग कीमत के साथ सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस प्रदान की जाती है। बांग्लादेश में स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत 4200 रुपये प्रति माह है। जबकि, भूटान में रेजिडेंटल लाइट प्लान की कीमत करीब 3100 रुपये प्रति माह है। इसके साथ यूजर्स को 23 से 100 Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलती है। स्टैंडर्ड रेजिडेंटल प्लान की कीमत 4300 रुपये प्रति माह है, जिसमें 25 से 110 Mbps की स्पीड के साथ इंटरनेट की सुविधा दी जाती है।
ये भी पढ़ें- Explainer: ब्रॉडबैंड और मोबाइल से कैसे अलग है सैटेलाइट इंटरनेट, जानिए आम आदमी के लिए सस्ता रहेगा या नहीं?
अभी तक की खबरों के अनुसार भारत में बांग्लादेश और भूटान की तुलना में कम कीमत में स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट प्लान उपलब्ध हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 840 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत के साथ स्टारलिंक का सैटेलाइट इंटरनेट प्लान भारत में उपलब्ध हो सकता है। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं है लेकिन हो सकता है कि इतने रुपये में कम Mbps या अन्य सुविधाओं में फर्क देखने को मिले। जबकि, स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान की सर्विस का लाभ उठाने के लिए पहले इसे इक्विपमेंट को भी लगाना होगा जिसकी कीमत अधिक हो सकती है।
एक बार को भारत में एलन मस्क द्वारा स्टारलिंक का इंटरनेट प्लान सस्ते में पेश कर दिया जाए, लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट के लिए जिन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी, उसकी कीमत अधिक रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में हार्डवेयर किट का रेट 21,300 से 32,400 रुपये के करीब है। भारत में इस किट की कीमत को लगभग 32,400 रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में भारतीयों के लिए इसे लगवाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
हालांकि, भारत में स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत होना कई लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के लिए इंटरनेट के माध्यम से कई कार्य करना मुमकिन हो सकेगा। पढ़ाई-लिखाई, डिजिटल सर्विस, सेहत आदि सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम रहेंगे। उम्मीद है की भारतीयों के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, एक नए रूप रेखा के साथ रहेगी।
ये भी पढ़ें- Starlink से जुड़ी 3 जरूरी बातें, जानिए
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।