Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL लगातार रिचार्ज प्लान को पेश कर रहा है। एक तरफ सरकारी टेलीकॉम कंपनी की कोशिश पूरे देश में 5जी और 4जी नेटवर्क के विस्तार की है। दूसरी तरफ लोगों को प्लान के जरिए खींचने की भी है। लगातार रिचार्ज प्लान पेश किए जा रहे हैं जो कहीं न कहीं ज्यादा सुविधा और कम कीमत में लिस्टेड है। ऐसा ही एक प्लान 84 दिनों की वैधता वाला है। इसके साथ हर दिन डेटा, कॉलिंग जैसे फायदे 600 रुपये से कम में दिए जा रहे हैं। इससे रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनी के लिए समस्या बढ़ सकती है।
सस्ते रिचार्ज से जियो-एयरटेल की बढ़ सकती है टेंशन
भले ही बीएसएनएल की ओर से 5जी नेटवर्क की सुविधा प्रदान करने के लिए अभी काम किया जा रहा है लेकिन ऐसे ग्राहकों को कंपनी ओर खींच सकती है जिनके लिए सस्ते प्लान को अपनाना जरूरी होता है। नेटवर्क कनेक्टिविटी पर खास ध्यान न देते हुए सस्ते प्लान की तलाश करने वाले ग्राहकों को बीएसएनएल खींच सकता है। इससे जियो और एयरटेल के लिए टेंशन बढ़ सकती है।
बीएसएनएल का 599 रुपये वाला रिचार्ज
BSNL के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 599 रुपये वाले प्लान के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ यूजर्स को 599 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। इस रिचार्ज के सामने एयरटेल और जियो के पास ज्यादा कीमत का प्लान है।
BSNL Rs 599 Plan Benefits
599 रुपये में 84 दिनों के लिए हर दिन 3GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल का फायदा भी दिया जाएगा। बिना रुके इंटरनेट का इस्तेमाल करने की सुविधा मिल रही है। ये लंबी वैधता वाला सस्ता प्लान माना जाता है।
बात करें जियो की तो इस कंपनी की ओर से हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS के बेनिफिट वाला प्लान 1199 रुपये का पेश किया जाता है। जबकि, एयरटेल की ओर से 84 दिनों तक हर दिन 3 जीबी डेटा वाला प्लान 1798 रुपये का दिया जाता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS का फायदा दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- Jio के 5 सस्ते रिचार्ज प्लान, कीमत 300 रुपये से कम; सुविधाएं Unlimited
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines