Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans: टेलीकॉम दुनिया में सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में रिलायंस जियो और एयरटेल का नाम आता है। ये दोनों प्राइवेट कंपनी भारतीय ग्राहकों के बीच खास पसंद की जाती है। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी पिछले काफी समय से ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ये तीनों ही कंपनियां एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। अगर आप 30 दिनों वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आइए जानते हैं कि एयरटेल, जियो और बीएसएनएल में से किसका प्लान सबसे सस्ता है?
Jio 30 Days Plan
रिलायंस जियो एक महीने की वैधता वाला रिचार्ज प्लान भी ऑफर करता है जिसके साथ कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का फायदा पूरे 30 दिनों के लिए मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ ओटीटी एक्सेस भी शामिल होता है। 335 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ जियो की ओर से लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल का अनलिमिटेड बेनिफिट मिलता है। ये प्लान कुल 25 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा 90 दिनों के लिए JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें 50GB का JioAICloud स्टोरेज की सुविधा भी बिल्कुल फ्री दी जाती है।
Airtel 30 Days Plan
दूसरी प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की ओर से 379 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इसकी वैधता 30 दिनों तक की होती है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क के लिए रोमिंग सर्विस और अनलिमिटेड कॉल का फायदा दिया जाता है। रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। बात करें डेटा बेनिफिट की तो इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा बेनिफिट मिलता है। ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ आता है। इसके अलावा Airtel Xstream App और स्पैम कॉल से बचने के लिए Spam Call अलर्ट मिलता है।
BSNL 30 Days Recharge Plan
बीएसएनएल का 30 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 299 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ये प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ यूजर्स को डेली 3 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 56 दिनों का धांसू रिचार्ज प्लान, जानें किसका सबसे बेस्ट और सस्ता?
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines