News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL Recharge Plan: भारत में रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल जैसी चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं जो ग्राहकों को बेस्ट रिचार्ज प्लान ऑफर करने का दावा करते हैं। करीब 2 महीने की वैधता वाले रिचार्ज को अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए भी टेलीकॉम कंपनी की ओर से विभिन्न प्लान ऑफर किए जाते हैं। अलग-अलग सुविधा के साथ 56 दिनों का प्लान उपलब्ध है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल में से किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रिलायंस जियो की ओर से 579 रुपये का सस्ता प्लान पेश किया जाता है। यूजर्स को 56 दिनों के लिए कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का लाभ मिलता है। 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, रोजाना 100 SMS और रोजाना 1.5 GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ यूजर्स को जियो टीवी, जियो हॉटस्टार और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल की ओर से 579 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है जिसकी वैधता 56 दिनों की होती है। यूजर्स को 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलता है। इसके अलावा Hellotunes का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
वोडाफोन आइडिया का 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 579 रुपये का आता है। इसके साथ यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का बेनिफिट दिया जाता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट, डेटा डिलाइट्स की सुविधा मिलती है।
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से 56 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। 347 रुपये में यूजर्स को 56 दिन के लिए कॉलिंग समेत डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2 जीबी डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSNL का बड़ा कदम, 30 जून तक ग्राहकों के लिए सस्ता किया रिचार्ज प्लान
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।