Jio vs Airtel Voice Only Plan: भारत की तीन टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश किया था। हालांकि इन प्लान की कीमतों को लेकर कंज्यूमर्स ने निराशा दिखाई थी। इसके बाद TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन प्लान की कीमतों को कम करने का निर्देश दिया था। टेलीकॉम कंपनियों ने तुरंत ट्राई का आदेश मानते हुए इन कीमतों को घटा दिया है। बता दें कि जहां जियो और एयरटेल ने दो-दो प्लान पेश किए थे, वहीं Vi ने केवल एक प्लान ही लॉन्च किया था। हालांकि VI ने अब तक अपनी कीमत को कम नहीं किया है। आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।
क्या है वॉयस और SMS-ओनली प्लान?
भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने पुराने रिचार्ज प्लान के साथ डेटा सेवाएं देते थे। ऐसे में जिन लोगों को डेटा की जरूरत भी नहीं होती थी, उनको भी अपने फुल रिचार्ज कराना पड़ता था। ऐसे में कंज्यूमर्स ने ट्राई से इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया था। इन बढ़ती शिकायतों के जवाब में, TRAI ने स्टैंडअलोन वॉयस और SMS रिचार्ज ऑप्शन को लाने के लिए गाइडलाइन जारी की थी, जिसके बाद जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने इस सेगमेंट को पूरा करने के लिए नए प्लान लॉन्च किए।
हालांकि नए वॉयस और SMS-ओनली प्लान की कीमतों को देखकर कंज्यूमर्स में निराशा थी, क्योंकि इनकी कीमतें बहुत ज्यादा थीं। ऐसे में ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन कीमतों को कम करने का निर्देश दिया।
Old vs New: वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स
जैसा कि हम बता चुके हैं कि जियो, एयरटेल और Vi के वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान लॉन्च कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इन नए प्लान्स की कीमतों को भी फिर से रिवाइज किया गया है। यहां हम पुराने और नए दोनों प्लान की तुलना करेंगे।
Jio vs Airtel
Old वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स
| टेलीकॉम ऑपरेटर्स | कीमत | वैलिडिटी | बेनिफिट्स |
| रिलायंस जियो | 458 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन |
| 1958 रुपये | 365 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema | |
| एयरटेल | 499 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस |
| 1,999 रुपये | 365 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3000 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस | |
| वोडाफोन | 1,460 रुपये | 270 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS |
New वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स
| रिलायंस जियो | 448 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन |
| 1,748 रुपये | 336 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema | |
| एयरटेल | 469 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस |
| 1,849 रुपये | 365 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस | |
| वोडाफोन | 1,460 रुपये | 270 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS |
TRAI ने की नई गाइडलाइन के तहत टेलीकॉम कंपनियों को जितनी जल्दी हो सके ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया था, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा मिले। ये बदलाव उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उन्हें अपनी हर सिम में डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।
यह भी पढ़ें – Jio vs Airtel vs VI: TRAI के नियमों के बाद पेश हुए बिना डेटा वाले सस्ते प्लान, कौन सा है बेहतर?
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines