Jio vs Airtel vs VI: TRAI के नियमों के बाद पेश हुए बिना डेटा वाले सस्ते प्लान, कौन सा है बेहतर?

Jio vs Airtel vs VI Voice Only Plan: TRAI के नए नियम के तहत, जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश किए हैं, जो 2G और ड्यूल सिम यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं।

Vi vs Jio vs Airtel Rs 719 Recharge Plan

रिचार्ज प्लान

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs VI Voice Only Plan: TRAI के कुछ नए नियम दिए हैं, जिसके तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश करने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत कंपनियों ने अपने कंज्यूमर्स के लिए नए प्लान पेश किए हैं। जहां जियो और एयरटेल ने दो-दो प्लान पेश किए हैं, वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी एक प्लान पेश किया है। यहां हम इन तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान की तुलना कर रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

TRAI का नियम

TRAI ने कुछ समय पहले नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को जितनी जल्दी हो सके ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा दी जाएगी। ये नियम उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं, जो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उन्हें अपनी हर सिम में डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।

विज्ञापन
Airtel vs Jio vs Vi

Airtel vs Jio vs Vi

Jio vs Airtel vs VI: वॉयस और SMS-ओनली प्लान

टेलीकॉम कंपनी  प्लान वैलिडिटी बेनिफिट्स
रिलायंस जियो  458  रुपये 84 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन
1958 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema
एयरटेल  509 रुपये 84 दिन  अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
1,999 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3000 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
वोडाफोन 1,460 रुपये 270 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS

हालांकि, शुरुआत में कंज्यूमर इस फैसले से खुश नजर आए, वहीं अब टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा पेश किए गए प्लान उन्हें निराश कर रहे हैं। कंपनियों ने प्लान की कीमतें तो वही रखी हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे कम कर दिए हैं। यानी कि डेटा सुविधाएं हटाने के बावजूद, प्लान की कीमत में कोई खास कमी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन प्लान पर उठे विवाद पर भी TRAI ने कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ