TRAI के एक्शन का दिखा रिएक्शन; Jio और Airtel ने सस्ते किए ये खास प्लान्स

Jio vs Airtel Voice Only Plan: TRAI के नए नियम के तहत, जियो, एयरटेल ने अपने वॉयस और SMS-ओनली प्लान की कीमतों को अपडेट किया है। आइए जानते हैं कि नए और पुराने प्लान में क्या अंतर है।

Airtel Vs Jio

Airtel Vs Jio

विज्ञापन

Jio vs Airtel Voice Only Plan: भारत की तीन टेलीकॉम कंपनियां हैं, जिन्होंने हाल ही में अपना वॉयस और SMS-ओनली प्लान पेश किया था। हालांकि इन प्लान की कीमतों को लेकर कंज्यूमर्स ने निराशा दिखाई थी। इसके बाद TRAI ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन प्लान की कीमतों को कम करने का निर्देश दिया था। टेलीकॉम कंपनियों ने तुरंत ट्राई का आदेश मानते हुए इन कीमतों को घटा दिया है। बता दें कि जहां जियो और एयरटेल ने दो-दो प्लान पेश किए थे, वहीं Vi ने केवल एक प्लान ही लॉन्च किया था। हालांकि VI ने अब तक अपनी कीमत को कम नहीं किया है।  आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।

क्या है वॉयस और SMS-ओनली प्लान?

भारत में टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने पुराने रिचार्ज प्लान के साथ डेटा सेवाएं देते थे। ऐसे में जिन लोगों को डेटा की जरूरत भी नहीं होती थी, उनको भी अपने फुल रिचार्ज कराना पड़ता था। ऐसे में कंज्यूमर्स ने ट्राई से इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया था। इन बढ़ती शिकायतों के जवाब में, TRAI ने स्टैंडअलोन वॉयस और SMS रिचार्ज ऑप्शन को लाने के लिए गाइडलाइन जारी की थी, जिसके बाद जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने इस सेगमेंट को पूरा करने के लिए नए प्लान लॉन्च किए।

विज्ञापन

हालांकि नए वॉयस और SMS-ओनली प्लान की कीमतों को देखकर कंज्यूमर्स में निराशा थी, क्योंकि इनकी कीमतें बहुत ज्यादा थीं। ऐसे में ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन कीमतों को कम करने का निर्देश दिया।

Old vs New: वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स

जैसा कि हम बता चुके हैं कि जियो, एयरटेल और Vi के वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान लॉन्च कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इन नए प्लान्स की कीमतों को भी फिर से रिवाइज किया गया है। यहां हम पुराने और नए दोनों प्लान की तुलना करेंगे।

Jio vs Airtel

Jio vs Airtel

विज्ञापन

Old वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स

टेलीकॉम ऑपरेटर्स  कीमत   वैलिडिटी बेनिफिट्स
रिलायंस जियो 458  रुपये 84 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन
1958 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema
एयरटेल  499 रुपये 84 दिन  अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
1,999 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3000 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
वोडाफोन 1,460 रुपये 270 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS

New वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स

रिलायंस जियो 448  रुपये 84 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन
1,748 रुपये 336 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema
एयरटेल 469 रुपये 84 दिन  अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
1,849 रुपये 365 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस
वोडाफोन 1,460 रुपये 270 दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS

TRAI ने की नई गाइडलाइन के तहत टेलीकॉम कंपनियों को जितनी जल्दी हो सके ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया था, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा मिले। ये बदलाव उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो 2G फोन यूज करते हैं या ड्यूल सिम इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी उन्हें अपनी हर सिम में डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ