Jio vs Airtel Recharge Plan: आमतौर पर लोग ऐसे रिचार्ज प्लान को अपनाना पसंद करते हैं जो उनकी जेब पर कम भार डालने के साथ कई सारे बेनिफिट्स वाला हो। इसके लिए एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला भी रहता है। दोनों अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए तरह-तरह की वैधता और सुविधा के साथ रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं।
टेलीकॉम सेक्टर में दूसरे नंबर पर आने वाली कंपनी एयरटेल ने हाल ही में अपने 28 दिन और 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान को 30 दिन और 90 दिन का कर दिया है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि जियो की ओर से दिया जा रहा 30 दिन और 90 दिनों का रिचार्ज प्लान किफायती (Jio Cheapest Recharge Plan) है या फिर एयरटेल की ओर से अपने ग्राहकों को सस्ते में रिचार्ज प्लान (Airtel Cheapest Recharge Plan) का फायदा दिया जा रहा है।
Jio vs Airtel: 30 Days Validity Recharge Plan
एयरटेल की ओर से 30 दिनों की वैधता वाले तीन रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS समेत एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स के साथ आते हैं। हालांकि, 199, 296 और 489 रुपये की कीमत वाले रिचार्ज के साथ डेटा बेनिफिट्स अलग-अलग दिए जाते हैं। एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान के साथ 3GB डेटा, 296 रुपये वाले प्लान के साथ 25GB डेटा और 489 रुपये वाले प्लान के साथ 50GB डेटा का कुल बेनिफिट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Airtel vs Jio vs Vi: हर दिन मिलेगा 3GB का फायदा
जबकि, जियो की ओर से 30 दिनों की वैधता वाले दो रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS समेत जियो ऐप्स के एक्सेस के साथ आते हैं। जियो के 296 रुपये वाले प्लान के साथ 30 दिनों के लिए 25GB डेटा और 349 रुपये के प्लान के साथ प्रतिदिन 2.5GB डेटा का फायदा दिया जाता है।
Jio vs Airtel: 90 Days Validity Recharge Plan
जियो की ओर से 749 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है जो 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ आता है। जबकि, एयरटेल की ओर से 779 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड 5जी डेटा और एयरटेल थैक्स बेनिफिट दिया जाता है। ये प्लान प्रतिदिन 1.5GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- मुफ्त में चलाएं Netflix, कम कीमत में मिलेंगे कॉलिंग समेत ढेरों बेनिफिट्स!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines