Jio vs Airtel: जियो का 61 या एयरटेल का 65, कौन सा प्लान सबसे बेहतर? यहां जानें
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio vs Airtel Plan: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां में रिलायंस जियो और एयरटेल का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ही कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए जबरदस्त प्लान ऑफर करती रहती हैं। इनमें से कई प्लान किफायती होते हैं जो कम कीमत में बेहतरीन सुविधा प्रदान करते हैं।
आज हम आपके लिए जियो और एयरटेल का एक ऐसा ही खास प्लान लेकर आए हैं जो आता तो 100 रुपये से कम का है, लेकिन सुविधाएं बेहतरीन देता है। जियो का 61 रुपये वाले प्लान और एयरटेल का 65 रुपये वाले प्लान एक सस्ता डेटा प्लान है। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौन सा प्लान (Jio vs Airtel Plan) सबसे बेहतर साबित हो सकता है।
सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के 65 रुपये वाले प्लान की। कंपनी की ओर से इसे हाल ही में पेश किया गया है। ये एक डेटा वाउचर है जिसमें 4G डेटा की सुविधा मिलती है। अगर आप सिर्फ डेटा के लिए बेस्ट प्लान चाहते हैं तो एयरटेल का 65 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
अगर कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जाती है। ये प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें मिलने वाला 4GB डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति MB का भुगतान कर डेटा का आगे तक लाभ उठाया जा सकता है।
जियो अपने ग्राहकों को एयरटेल के 65 रुपये वाले प्लान की तुलना में अधिक बेनिफिट का डेटा वाउचर देता है। जियो 61 रुपये में 6GB डेटा की सुविधा देता है। इसकी खासियत है कि इस प्लान में कोई वैलिडिटी नहीं है। हालांकि, एयरटेल की तरह इसमें भी कोई कॉल या SMS बेनिफिट शामिल नहीं है।
जियो 61 रुपये के डेटा वाउच के साथ ओनगोइंग प्लान की वैलिडिटी देता है। 4 रुपये से कम में यूजर्स एक्स्ट्रा 2GB डेटा की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 6GB डेटा खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाएगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: