Jio vs Airtel: भारत में 5G इंटरनेट अब तेजी से लोगों की जरूरत बन चुका है. वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वर्क फ्रॉम होम और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच हर कोई ऐसा प्लान चाहता है जिसमें तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा वैलिडिटी और कम कीमत मिले. यही वजह है कि Reliance Jio और Bharti Airtel के बीच 5G प्लान्स को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.

दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को Unlimited 5G Data के साथ कई आकर्षक फायदे दे रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि कम बजट में कौन-सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है? अगर आप भी नया रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि Jio बेहतर है या Airtel, तो यहां हम दोनों कंपनियों के सभी Unlimited 5G प्लान्स की आसान भाषा में तुलना कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Jio का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान

Reliance Jio अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में Unlimited 5G Data ऑफर कर रही है. कंपनी का सबसे सस्ता 5G प्लान 198 रुपये का है. इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही Unlimited Calling और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं.इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Unlimited 5G इंटरनेट का फायदा मिलता है. ऐसे यूजर्स जो कम पैसे खर्च करके हाई-स्पीड इंटरनेट चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी किफायती माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

Jio के सभी Unlimited 5G प्लान

प्लानडेटावैलिडिटीखास बेनिफिट
₹3599Unlimited 5G + 2.5GB/दिन365 दिनJioHotstar + OTT
₹899Unlimited 5G + 2GB/दिन + 20GB90 दिनOTT Benefits
₹999Unlimited 5G + 2GB/दिन98 दिनOTT Benefits
₹1049Unlimited 5G + 2GB/दिन84 दिनSonyLIV + Zee5
₹1029Unlimited 5G + 2GB/दिन84 दिनAmazon Prime Included
₹1028Unlimited 5G + 2GB/दिन84 दिनSwiggy One + Cashback
₹1299Unlimited 5G + 2GB/दिन84 दिनNetflix Included
₹500Unlimited 5G + 2GB/दिन28 दिन11 OTT Apps
₹445Unlimited 5G + 2GB/दिन28 दिन10 OTT Apps
₹459Unlimited 5G + 2GB/दिन + 5GB28 दिनYouth & Gaming Plan
₹450Unlimited 5G + 2GB/दिन36 दिनGoogle Gemini Benefit
₹399Unlimited 5G + 2.5GB/दिन28 दिनOTT Benefits
₹349Unlimited 5G + 2GB/दिन28 दिनCricket + Gaming + Hollywood
₹198Unlimited 5G + 2GB/दिन14 दिनOTT Benefits

ये भी पढे़ं- अब पैसे देकर चलाने पड़ेंगे Instagram, Facebook और WhatsApp, मेटा ने शुरू किए रिचार्ज जैसे प्लान्स

---विज्ञापन---

Airtel का शुरुआती Unlimited 5G प्लान

अगर Airtel की बात करें तो कंपनी का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान 349 रुपये से शुरू होता है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ Unlimited Calling और रोज 100 SMS का फायदा भी मिलता है. हालांकि Airtel का शुरुआती प्लान Jio से महंगा जरूर है, लेकिन इसकी वैलिडिटी ज्यादा है. ऐसे में जिन लोगों को लंबी वैलिडिटी चाहिए, उनके लिए यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है.

---विज्ञापन---

Airtel के सभी Unlimited 5G प्लान

प्लानडेटावैलिडिटीखास बेनिफिट
₹3599Unlimited 5G + 2GB/दिन365 दिनAdobe Express Premium
₹3999Unlimited 5G + 2.5GB/दिन365 दिनJioHotstar Mobile 1 साल
₹1199Unlimited 5G + 2.5GB/दिन84 दिनAmazon Prime Lite + SonyLIV
₹979Unlimited 5G + 2GB/दिन84 दिनSonyLIV + 20 OTTs
₹838Unlimited 5G + 3GB/दिन56 दिनAmazon Prime Lite
₹649Unlimited 5G + 2GB/दिन56 दिनAdobe Express Premium
₹449Unlimited 5G + 4GB/दिन28 दिनJioHotstar Mobile + Google One
₹429Unlimited 5G + 2.5GB/दिन1 महीनाAdobe Express Premium
₹379Unlimited 5G + 2GB/दिन1 महीनाGoogle One
₹349Unlimited 5G + 1.5GB/दिन28 दिनAdobe Express Premium

आखिर किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद?

अगर सिर्फ कम कीमत की बात करें तो Jio फिलहाल Airtel से ज्यादा सस्ता Unlimited 5G प्लान दे रही है. खासकर 198 रुपये वाला प्लान बजट यूजर्स के लिए काफी आकर्षक है. वहीं Airtel अपने प्लान्स में ज्यादा वैलिडिटी और कुछ प्रीमियम बेनिफिट्स देने की कोशिश कर रही है. जिन लोगों को OTT Apps, Gaming और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए, उनके लिए दोनों कंपनियों के अलग-अलग प्लान मौजूद हैं. वहीं अगर आपका फोकस सिर्फ कम पैसे में Unlimited 5G इस्तेमाल करना है, तो Jio फिलहाल ज्यादा किफायती दिखाई देती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं- Jio यूजर्स की मौज! सिर्फ 200 रुपये में मिलेंगे 15 OTT ऐप्स और 30GB डेटा, सबसे सस्ता प्लान लॉन्च